मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों का द्वार खोलने वाला है। इस सप्ताह यदि आप अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब रहते हैं तो आपकी कोशिशें रंग लाएंगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो इस सप्ताह किसी इष्ट-मित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति और सफलता मिलने के पूरे योग हैं। कुल मिलाकर करियर के मोर्चें पर यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और उससे जुड़ी नीति-नियम आदि की समीक्षा करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आपने किसी प्रकार का कोई लोन लिया है तो इस सप्ताह आप उससे मुक्ति पा सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के पूर्वार्ध में ही बहप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत की दृष्टि से आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा का अनुभव हो सकता है। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और भी ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृष राशि के जातक इस सप्ताह दिल की बजाय दिमाग से ज्यादा काम लेते हुए नजर आएंगे। किसी भी कार्य को करते समय आप उससे होने वाले हानि-लाभ पर ज्यादा फोकस करेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको करियर-कारोबार में विश्वसनीय लोगों का सहयोग और समर्थन मिलना प्रारंभ हो जाएगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आपको न सिर्फ बाहर बल्कि घर-परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा।
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा ही शुभ रहने वला है। इस दौरान आप अपने कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम कर सकते हैं। यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं तो सप्ताह के अंत तक आपको इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विदेश से जुड़े काम करने वालों को विशेष लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। इस दौरान समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बड़ी आपाधापी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको निजी एवं व्यावसायिक कार्यों को पूरा करने के लिए लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ एवं मनोरथ को पूरा करने वाली साबित होगी। सप्ताह की शुरुआत में प्रिय व्यक्तियों के साथ मेल-मिलाप संभव है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो आपसी समझौते से समाप्त हो सकता है। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो इस सप्ताह लोगों के बीच अपनी साख को बढ़ाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय अत्यधिक अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप कामयाब होंगे। शार्टकट तरीके अथवा सट्टा लॉटरी से धन कमाने की बजाय पारंपरिक तरीके से लाभ प्राप्ति का ही रास्ता चुनें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। धार्मिक-मांगलिक कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप अपनी सूझबूझ से विरोधियों को भी अपने पाले में लाने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा। करियर-कारोबार में आने वाली अड़चनों के चलते आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। इस सप्ताह आपको स्वजनों का अपेक्षाकृत कम सहयोग और समर्थन हासिल हो पाएगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ बड़े खर्च आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के साथ कुछ चीजों को लेकर गलतफहमियां पैदा हो सकती है। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में अचानक से कुछ बड़े बदलाव होने के कारण आपको कठिनाई का अनुभव हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी काम पूरा करने में किसी भी प्रकार ही लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो भागीदारी के मामलों को लेकर तनाव बना रह सकता है। इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला आवेश में आकर लेने से बचें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। उच्च शिक्षा एवं रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कार्यों से बाधाएं दूर होती हुई और मनोकामनाएं पूरी होती हुई नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़े शुभ समाचार से होगी। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको इस सप्ताह बड़ी सफलता एवं लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ साबित होंगी। इस सप्ताह आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिनकी मदद से आपको भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
इस सप्ताह आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। आपका भूमि-भवन या वाहन क्रय करने का सपना पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। सामूहिक प्रयासों को लेकर आपकी योजनाएं सफल होती हुई नजर आएंगी। संस्थान, समाज और घर-परिवार में आपके प्रयासों और फैसलों की तारीफ होगी। यह सप्ताह मीडिया जगत से जुड़े लोगों, पीआर और मार्केटिंग का काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।