इस हफ्ते कई बड़े ग्रह अपनी चाल और स्थिति बदल रहे हैं। ग्रहों के इस बदलाव से किसे को लाभ तो किसी को मिलेगी हानि, देखिए आपको क्या मिलने वाला है।
मेष राशिः अनावश्यक खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
यह सप्ताह आपके लिये काफी अच्छा रहने के आसार हैं। यदि गत दिनों से आपका पारिवारिक जीवन अशांत चल रहा है, परिजनों के साथ मतभेद पैदा हो गए हैं तो यह समय तमाम गिले-शिकवे दूर करने के लिये बिल्कुल सही है। हो सकता है परिजनों को आपकी सहायता की जरुरत पड़े इसलिये हर तरह से अपना सहयोग देने के लिये तैयार रहें। करियर और व्यवसाय के लिये भी समय अच्छा है, बस अपने कामकाजी और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना कर रखें। पैसों की चिंता भी बिल्कुल न करें लेकिन अनावश्यक खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। रोमांटिक जीवन का पूरा आनंद मिलने के भी आसार हैं।
वृष राशिः आपकी जेब ढीली हो सकती है, संभलकर चलें
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
यदि किसी कारण से आप सबके बीच रहते हुए भी खुद को अकेला खड़ा महसूस करते हैं तो यह वो समय है जहां आप कुछ लोगों को अपने बहुत करीब महसूस कर सकते हैं। यदि पिछले कुछ समय से आपकी को परियोजना, कोई कार्य लंबित है, रुका हुआ है तो प्रयास करें सिरे चढ़ने के आसार हैं। अपने व्यस्त लम्हों में से अपनी खुशी के लिये भी कुछ लम्हें जरुर निकालें यह आपके तनाव को कम करने में मददगार हो सकता है। आपका रोमांटिक जीवन बहुत बेहतर रहने की उम्मीद की जा सकती है। जो विवाहित जातक संतान प्राप्त करने की लालसा रखते हैं उन्हें भी शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो आपकी जेब थोड़ी ढीली हो सकती है।
मिथुन राशिः व्यावसायिक और परिवारिक जीवन में नए रिश्ते बनेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
सोचने, समझने, योजना बनाने आदि से जुड़े कार्य इस सप्ताह अपनी प्राथमिकता पर रखेंगें तो परिणाम बेहतर मिलने की उम्मीद है। किसी भी कार्य की रुपरेखा तैयार करने के लिये यह बेहतर समय है लेकिन योजना को अमली जामा यानि की उसका क्रियान्वयन करने के लिये यह समय उचित नहीं है उसके लिये थोड़ा सब्र रखें और अच्छे समय का इंतजार करें। कार्यस्थल पर अपनी ओर से आप पूरी मेहनत करेंगें लेकिन हो सकता है अपेक्षानुसार उसके परिणाम आपको न मिलें। व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में नए रिश्तों के बनने का भी संयोग बन सकता है।
कर्क राशिः धन जैसे आएगा उसी तेजी से जाएगा
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
यह सप्ताह आपके लिये चुनौतियों वाला हो सकता है। कार्यस्थल पर अपने काम पर ध्यान देने की जरुरत है। कार्य के दबाव के कारण घर और दफ्तर में संतुलन बनाए रखना भी चुनौतिपूर्ण रहने की संभावना है। लेकिन अपनी निर्णय क्षमता से आप तमाम मुश्किलों से पार पा जाएंगें ऐसी उम्मीद भी की जा सकती है। यदि आप वर्तमान कार्य से असंतुष्ट हैं और अपनी नौकरी में परिवर्तन करने के इच्छूक हैं तो फिलहाल अपनी इस योजना को कुछ समय के लिये स्थगित ही रखेंगें तो बेहतर होगा। आर्थिक रुप से आपके पास जिस गति से पैसा आएगा उससे तेजी से जाएगा।