फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना : मई महीने के आखिरी सप्ताह में राशि के अनुसार किस दिन रहना है जरा बचके...

Mon, 24 May 2021 10:52 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 24 May 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope 24 may to 30 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि


सप्ताह मिलाजुला फलकारक रहेगा। मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी किंतु स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान करेगी। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। झगड़े विवाद से बचें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। सप्ताहांत ग्रह-गोचर की अनुकूलता से भाग्य वृद्धि और लिए गए निर्णय की सराहना होगी। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। 26 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 24 may to 30 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
सप्ताहांत तक उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। कई तरह के संघर्षों और अप्रिय समाचारों का सामना करना पड़ सकता है। गुप्तशत्रु सक्रिय रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सप्ताह के मध्य विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अनुकूल। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से संबंधित कार्यो का निपटारा होगा। 28 तारीख को रहें जरा बचके। 

weekly horoscope 24 may to 30 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
सप्ताह के आरंभ में पढाई में खूब मन लगेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल। सप्ताह के मध्य आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। 30 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope 24 may to 30 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

कर्क राशि
सप्ताह के आरंभ में पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य ग्रह-गोचर की अनुकूलता सुखद परिणाम दिलाएगी। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग। 25 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
weekly horoscope 24 may to 30 may 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

सिंह राशि
अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। इसलिए कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसके कारण अधिक व्यस्तता और थकान का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील है झगड़े विवाद से बचें। 27 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed