फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope 2023: इस सप्ताह इन 4 राशि वालों की खुल सकती है किस्मत, धन लाभ और कार्यों में मिलेगी सफलता

Sun, 28 May 2023 01:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 28 May 2023 01:36 PM IST
सार

saptahik horoscope weekly rashifal 29 May-04 June 2023 जानिए इस सप्ताह किन राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर...

विज्ञापन
Weekly Horoscope 2023 Saptahik Rashifal Lucky Zodiac Signs and Benefits in Hindi
weekly horoscope - फोटो : अमर उजाला
सोमवार, 29 मई 2023 से मई महीने का आखिरी सप्ताह शुरू होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मई महीने का यह आखिरी सप्ताह बहुत ही खास रहने वाला है। इस सप्ताह कई तरह के शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होने वाला है जिसके चलते कुछ राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलना होगा वहीं इस हफ्ते कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और जीवन में कई तरह की खुशियां आएंगी। आइए जानते हैं कौन-कौन सी है ये राशियां।
Weekly Horoscope 2023 Saptahik Rashifal Lucky Zodiac Signs and Benefits in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृष 
वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर और बाहर सभी का पूरा सहयोग मिलेगा। भूमि, वाहन, भवन आदि के क्रय-विक्रय के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन निकल आयेगा। सत्ता-सरकार से संबंधित अटके काम पूरे होंगे। माता-पिता की ओर स्नेह और सहयोग बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामले में थोड़ा इस सप्ताह आपको संभलकर चलने की जरूरत होगी।
Weekly Horoscope 2023 Saptahik Rashifal Lucky Zodiac Signs and Benefits in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला होगा। आपके सुख-समृद्धि में इजाफा होगा। सप्ताह की शुरुआत से आपको अपने करियर और कारोबार से जुड़ी शुभ सूचनाएं मिलना प्रारंभ हो जाएंगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनके यदि आप लंबे समय से अपने ट्रांस्फर या पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे तो आपकी इस सप्ताह यह कामना पूरी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजें के क्रय से घर में खुशियों का महाैल बना रहेगा। व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ आपकी खुशियों को बढ़ाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 2023 Saptahik Rashifal Lucky Zodiac Signs and Benefits in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक रहने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको भूमि या भवन के क्रय-विक्रय का लाभ होगा। जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आपका कोई कोर्ट-कचहरी में मामला चल रहा है तो विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति आएगी। इस सप्ताह आप अपने बुद्धिबल एवं परिश्रम की बदौलत अपने करियर-कारोबार को आगे ले जाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह कई गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। घर-परिवार से जुड़े किसी भी मामले में निर्णय जल्दबाजी या दबाव में लेने से बचें, अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। 
विज्ञापन
Weekly Horoscope 2023 Saptahik Rashifal Lucky Zodiac Signs and Benefits in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। जिसके कारण आपके अंदर एक उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। आत्मविश्वास की वृद्धि होने से आपको इसका फायदा आपके निर्णयों में होगा। इसका असर आपकी वाणी और कार्य कुशलता में होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात आपके लिए भविष्य में बढ़ा लाभ का कारण बनेगी। इस सप्ताह आपके करियर-कारोबार में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप अपना कोई बड़ा लक्ष्य पूरा करने में कामयाब होंगे। परिवार के किसी अविवाहित सदस्य का विवाह तय हो जाने पर घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed