फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: मार्च के पहले सप्ताह की चार भाग्यशाली राशियां, तरक्की के खुलेंगे द्वार

Mon, 01 Mar 2021 06:58 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 01 Mar 2021 06:58 AM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope 01 to 07 March 2021 these 4 signs get auspicious outcome
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal

Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

Weekly Horoscope 01 to 07 March 2021 these 4 signs get auspicious outcome
मेष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

मेष: तरक्की के लिए आएंगे नए अवसर

यह सप्ताह व्यापारियों का समय ठीक है। बाजार में लंबे समय से फंसे धन की वसूली हो सकती है। सरकारी एवं अर्ध सरकारी कर्मचारियों का समय अच्छा है। युवाओं को प्रगति के अवसर मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। इस सप्ताह लंबे समय से रूके हुए कामों में गतिशीलता आएगी। सप्ताह के मध्य तक कोई खास डील फाइनल हो सकती है। काम धंधे में कुछ परिवर्तन की योजना बन सकती है। सत्ता प्रतिष्ठान से कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के अंत में कुछेक पारिवारिक उलझनें रहेंगी।

Weekly Horoscope 01 to 07 March 2021 these 4 signs get auspicious outcome
कन्या साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

कन्या: धमाकेदार होगी सप्ताह की शुरूआत

सप्ताह की शुरुआवत में ही आपके कामधंधे को लेकर अनुकूल वातावरण बनेगा। इस दौरान किसी दूसरे व्यक्ति पर भरोसा करने की बजाय स्वयं प्रयत्न करना श्रेयस्कर होगा। कन्या राशि के जातकों को यह सप्ताह नये अवसरों के द्वार खोलने आ रहा है। हालांकि किसी भी सूरत में अपनी सेहत संबंधी समस्या को नजरंदाज न करें। उपभोक्ता वस्तुओं के खुदरा व्यापारियों का समय अच्छा है। फाइनेंस, बीमा एवं विज्ञापन के कारोबारियों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कठिन समय में लव पार्टनर के साथ खड़े रहने से राहत महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 01 to 07 March 2021 these 4 signs get auspicious outcome
तुला साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

तुला: आर्थिक लाभ की है प्रबल संभावना

इस सप्ताह अरसे से अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में किसी वरिष्ठ एवं प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक लाभ का कारण बनेगी। इस सप्ताह घर एवं बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग मिलेगा। पूरे लगन एवं निष्ठा से कार्य करने पर आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ और कनिष्ठ आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछेक उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ हंसी खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 01 to 07 March 2021 these 4 signs get auspicious outcome
मकर साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया

मकर: पारिवारिक समस्या का होगा समाधान

मकर राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह घरेलू समस्याओं के समाधान हेतु योग बनेंगे। मन को शांत रखते हुए प्रयास करने पर लंबे से चले आ रहे बड़े विवादों के हल खोजने में कामयाब हो सकते हैं। किसी महिला मित्र की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। किसी के साथ पार्टनरशिप में काम की शुरुआत करने पर खूब सोच विचार कर लें। सप्ताह के मध्य में मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें। खानपान में विशेष ध्यान रखें। इस दौरान थोक व्यापारियों को कुछ उलझनें रहेंगी। कठिन समय में लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed