फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना (01 से 07 मार्च तक) : मार्च के प्रथम सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 01 Mar 2021 11:46 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Mar 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope 01 march to 07 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि-


सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी झगड़े विवाद से बचें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन भाग्य उन्नति करेगा। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विदेशी मित्रों एवं संबंधियों से भी सहयोग की उम्मीद। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 5 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 01 march to 07 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

वृषभ राशि-
संपूर्ण सप्ताह काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। आरंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी, ऐसे में किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना रहेगी। सप्ताहांत ग्रह गोचर अनुकूल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। 4 तारीख को रहें जरा बचके।

weekly horoscope 01 march to 07 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि- 
सप्ताह के आरंभ में किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आया परिवर्तन विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अति अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के लिए योग। वाहन के क्रय का योग। 3 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope 01 march to 07 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

कर्क राशि-
अपनी ऊर्जाशक्ति एवं सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। सप्ताह के मध्य कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा किंतु सप्ताहांत पुनः परिस्थितियां अनुकूल होंगी। 7 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
weekly horoscope 01 march to 07 march 2021 saptahik rashifal know prediction of your zodiac signs
राशि

सिंह राशि-

संपूर्ण सप्ताह आपके लिए कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। रुका हुआ धन भी आएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। किसी महंगी वस्तु का क्रय भी करेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में आये परिवर्तन के फलस्वरूप सफलताओं के बावजूद थकान का अनुभव करेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 6 तारीख को रहें जरा बचके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed