फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: वृषभ राशि में शुक्र का गोचर, बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, जानें किन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव

Sat, 11 Jun 2022 03:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 11 Jun 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
venus transit in taurus zodiac sign make laxmi narayana yog and know importance of venus planet in life
venus transit 2022: शुक्र ऐश्वर्य, विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं। - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी जातकों के जीवन पर जरूर असर पड़ता है। इस माह सुख, वैभव और ऐशोआराम प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वृषभ राशि शुक्र ग्रह का स्वराशि है। यह राशि परिवर्तन 18 जून को होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार अगर किसी जातक की कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति हो उसे घर-वाहन सुख,दांपत्य सुख,भोग-विलास आदि सभी तरह के सुख की प्राप्ति होती है जबकि इसके विपरीत किसी कुंडली में शुक्र की कमजोर होने पर जातक को इन सभी सुखों से वंचित कर सकती है। 

venus transit in taurus zodiac sign make laxmi narayana yog and know importance of venus planet in life
goddess laxmi

 लक्ष्मी नारायण योग
18 जून का जो शुक्र अपनी स्वयं की राशि वृषभ में गोचर करेंगे तो वहां उनकी युति बुध ग्रह के साथ होगी। बुध ग्रह पहले से ही वृषभ राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें जब किसी एक राशि में दो ग्रहों का गोचर होता है उसे युति कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब बुध-शुक्र ग्रही की युति होती है तब लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है। लक्ष्मी नारायण योग को बहुत ही शुभ और लाभदायक माना गया है। इस योग से जातकों के ऊपर लक्ष्मीजी की विशेष कृपा रहती है। गरीब आदमी भी यकायक धनवान बन जाता है और सौभाग्य में वृद्धि हो जाती है।

venus transit in taurus zodiac sign make laxmi narayana yog and know importance of venus planet in life
venus
शुक्र ग्रह के गोचर का समय 
आनन्द और सुख समृद्धि प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र देव अपनी स्वराशि वृषभ में 18 जून को सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर गोचर करेंगे। शुक्र वृषभ राशि में अगले 21 दिनों तक रहेंगे और फिर इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in taurus zodiac sign make laxmi narayana yog and know importance of venus planet in life
Venus Transit - फोटो : amar ujala
इन राशियों पर शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव
गणना के मुताबिक शुक्र के वृषभ में गोचर करने से खास तौर पर मेष,सिंह,कन्या और वृश्चिक राशि के जीवन में सुख,वैभव,धन संपदा, प्रेम और रोमांस जैसे खुशी के पल आएंगे। 
विज्ञापन
venus transit in taurus zodiac sign make laxmi narayana yog and know importance of venus planet in life
- फोटो : iStock
ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व
- वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। 
- शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक,शारीरिक और वैवाहिक तीनों तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। 
- ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, संपन्नता, लग्जरी जीवन,  वैवाहिक सुख,भोग-विलास,शौहरत,कला,प्रतिभा,सौन्दर्य,रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। 
- शुक्र ग्रह को वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना गया है। मीन उच्च राशि है,जबकि कन्या इसकी नीच राशि होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed