राशि परिवर्तन: शुक्र का अपनी राशि वृषभ में प्रवेश, जानिए किन- किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र के शुभ प्रभाव के परिणामस्वरुप आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे और काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामले संपन्न होंगे। पैतृक संपत्ति के लाभ के भी योग। भाषा शैली मधुर तथा व्यवहार उत्तम कोटि का रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाईं आंख की बीमारी से बचें।
वृषभ राशि
अपनी स्वयं की राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य-व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो समय अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। सरकारी टेंडर भी हासिल करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग।
मिथुन राशि
राशि से बारहवें हानि भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए अच्छे फल ही प्रदान करेंगे क्योंकि अकेले ये ही ऐसे ग्रह हैं जो जन्मकुंडली के इस भाव में बैठे या गोचर करते हुए उत्तम फल देते हैं। घूमने फिरने एवं विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय करने पर अधिक खर्च होगा। विदेश यात्रा एवं विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास रहेगा। बारहवें भाव में शुक्र आय और व्यय दोनों बराबर करायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परिवार के सदस्यों संबंध बिगड़ने न दें।
कर्क राशि
राशि से लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से अच्छे फल ही प्रदान करेंगे। आय के साधन बढ़ेगें। बड़े भाइयों से सहयोग की उम्मीद। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। कार्य-व्यापार में भी उन्नति होगी इसलिए निर्णय लेने में विलंब न करें। अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दें। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।