फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2023: शुक्र ग्रह ने किया सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Sun, 01 Oct 2023 03:38 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 01 Oct 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
venus transit in leo shukra gochar 2023 these three zodiac signs get money and fame
shukra gochar 2023: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी ग्रह एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं तो इसका शुभ-अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर अवश्य ही पड़ता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख,वैभव, संपन्नता, ऐशोआराम और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में लगभग एक माह का समय लेते हैं। शुक्र 01 अक्तूबर को आधी रात 12 बजकर 59 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फिर 3 नवंबर को सिंह से कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र ग्रह के सिंह राशि में गोचर करने से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।
venus transit in leo shukra gochar 2023 these three zodiac signs get money and fame
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ 
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए आने वाला एक महीना बहुत ही लाभ दायक रहने वाला साबित होगा। अचानक धन लाभ के प्रबल योग हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से हर एक काम में अच्छी और बड़ी सफलताएं मिलेंगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन प्राप्ति का भी योग। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
venus transit in leo shukra gochar 2023 these three zodiac signs get money and fame
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर बहुत ही फलदायी सिद्ध साबित होगा। इस राशि के जातकों को सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। आय में इजाफा होगा और धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगे। एक महीना बहुत ही अच्छे तरीके से बीतेगा। राशि से तृतीय सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव स्वभाव में तो सौम्यता लाएगा ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और आध्यात्म में भी रुचि रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in leo shukra gochar 2023 these three zodiac signs get money and fame
rashi - फोटो : अमर उजाला

कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर बहुत ही अच्छा साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपको हर तरह की सफलताएं हासिल होंगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के अच्छे और बेहतरीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग दिखाई दे रहे हैं। वहीं विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed