फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रह गोचर: शुक्र का कर्क राशि में राशि परिवर्तन, जानें सभी राशियों पर प्रभाव

Mon, 21 Jun 2021 09:51 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 21 Jun 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
venus transit in cancer 2021 rashi effects on all zodiac signs
शुक्र ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में आने के लिए करीब 23 दिनों तक का समय लेते हैं। - फोटो : अमर उजाला

असुरगुरु शुक्र मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके 22 जून को दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर पुनर्वसु नक्षत्र के चतुर्थ चरण में गोचर करते हुए कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 17 जुलाई की सुबह 9 बजकर 23 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशिगत तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर वैवाहिक जीवन में सुख बना रहता है और सभी तरह के ऐशोआराम और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है, वहीं कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। शुक्र ग्रह भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा जैसे नक्षत्रों के स्वामी ग्रह हैं। बुध और शनि शुक्र ग्रह के मित्र जबकि सूर्य और चंद्रमा शत्रु ग्रह माने जाते हैं। शुक्र ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में आने के लिए करीब 23 दिनों तक का समय लेते हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 

venus transit in cancer 2021 rashi effects on all zodiac signs
राशि

मेष राशि
राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करते हुए शुक्र विलासितापूर्ण वस्तुओं की खरीदारी में अधिक व्यय करायेंगे। मकान-वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। महिलाओं के लिए गोचर अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। उच्चाधिकारियों से सहयोग बढ़ेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। 

venus transit in cancer 2021 rashi effects on all zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
राशि से पराक्रम भाव में गोचर कर रहे शुक्र आपको अति पराक्रमी और उत्साही बनाएंगे। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म एवं आध्यात्मिक के प्रति रुचि बढ़ेगी। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग बढ़ेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग।

विज्ञापन
विज्ञापन
venus transit in cancer 2021 rashi effects on all zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से धन भाव में गोचर कर रहे शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग स्वास्थ्य की दृष्टि से दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विद्यार्थियों के लिए समय अपेक्षाकृत और अनुकूल रहेगा। जिद्द एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

विज्ञापन
venus transit in cancer 2021 rashi effects on all zodiac signs
राशि

कर्क राशि
इस राशि स्वयं शुक्र का गोचर करना हर प्रकार से सफलताओं के नए द्वार खोल देगा। काफी दिनों का रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। किसी भी तरह का नया व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नौकरी में परिवर्तन या नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अति अनुकूल रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र करेंगे सावधान रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed