फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Venus Transit 2023: शनि की राशि में शु्क्र ग्रह का गोचर, आपके लिए कितना शुभ, जानिए 12 राशियों पर प्रभाव

Sun, 15 Jan 2023 11:58 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 15 Jan 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
Venus Transit In  Aquarius These Zodiac Sign Can Be More Success In Business And Carrier
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में शुक्र को भोग और विलासिता का कारक ग्रह कहा गया है। शुक्र स्त्री कारक भी हैं, वही सिनेमा और कला जगत में सफलता के कारक भी हैं। शुक्र अपने मित्र शनि की राशि कुंभ में 22 जनवरी को गोचर करने वाले हैं। इस गोचर से सभी राशियां प्रभावित होगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव होगा। 



 
Venus Transit In  Aquarius These Zodiac Sign Can Be More Success In Business And Carrier
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र, दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र का गोचर अब मेष राशि के जातकों के लिए एकादश भाव से होगा। इस भाव से जातक की इच्छाओं और लाभ के बारे में ज्ञात होता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके पंचम भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर के फलस्वरूप आपको इस समय व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आपका वैवाहिक और सुखमय और आनंदित होने वाला है। इस समय किसी महिला मित्र की मदद से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। इस समय आपका प्रेमी आपको कोई महंगा तोहफा दे सकता है।

Venus Transit In  Aquarius These Zodiac Sign Can Be More Success In Business And Carrier
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्न और छठे भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर दशम भाव से होगा। इस भाव से जातक के कार्यस्थल और उसकी लीडरशिप का पता लगाया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके चौथे पर होगी। शुक्र के इस गोचर से आपको प्रमोशन मिल सकता है। किसी महिला सहकर्मी की मदद से आपको व्यापार में कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। अगर आप महिला है तो आपके लिए नया काम शुरू करने का समय आ चुका है। आपको इस समय अपनी किसी महिला मित्र की मदद भी प्राप्त होगी। शुक्र की कृपा से आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है वही आप किसी वाहन के स्वामी भी बन सकते है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit In  Aquarius These Zodiac Sign Can Be More Success In Business And Carrier
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र, बारहवें और पंचम भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए अब शुक्र का गोचर आपके भाग्य स्थान से होगा। इस भाव से जातक के गुरु धर्म का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके तीसरे भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर के कारण आपका भाग्य पूरी तरह से आप पर मेहरबान रहेगा। इस समय आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक और धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। इस समय आपको यात्राओं से बढ़िया लाभ होगा। सिनेमा, मीडिया से जुड़े जातक अपनी वाणी से प्रभाव से प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। महिला जातकों के जीवन में किसी प्रेमी का आगमन संभव है। 

विज्ञापन
Venus Transit In  Aquarius These Zodiac Sign Can Be More Success In Business And Carrier
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अब आठवें भाव से होने जा रहा है। इस भाव से दुर्घटना और आकस्मिक घटना का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके दूसरे भाव पर होगी। इस गोचर के कारण आपको अपनी पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय आपको पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारी वर्ग को धन की कमी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इस समय महिला जातकों को मासिक धर्म से जुडी समस्या हो सकती है। इस समय आपको यह सलाह दी जाती है कि आप वाहन को चलाते समय सावधानी रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed