July Me Shukra Gochar: शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष में सौंदर्य, प्रेम, विलासिता, सुख और वैवाहिक जीवन का प्रमुख कारक माना गया है। जब यह ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका असर केवल व्यक्तिगत रिश्तों तक सीमित नहीं रहता बल्कि आर्थिक स्थिति, सामाजिक प्रतिष्ठा और जीवनशैली पर भी गहरा प्रभाव डालता है। 4 जुलाई 2026 की शाम को शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 1 अगस्त 2026 तक इसी राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि सूर्य की स्वामित्व वाली अग्नि तत्व की राशि है इसलिए यहां शुक्र का प्रभाव कई राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। कहीं यह गोचर आत्मविश्वास और सफलता बढ़ाएगा तो कहीं भावनात्मक उतार चढ़ाव और अहंकार की स्थिति भी पैदा कर सकता है। इस अवधि में कुछ राशियों को विशेष रूप से सावधानी और समझदारी से कदम उठाने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर इस गोचर का प्रभाव।
Weekly Lucky Career Horoscope: बुध गोचर से मेष समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में होगा बड़ा फायदा
बुध की उल्टी चाल से करियर, कम्युनिकेशन और व्यापार में आएगा बड़ा बदलाव, इन राशियों को रहना होगा सतर्क
Trigrahi Yog : आज 3 ग्रहों की महायुति, इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार
2 of 13
रिश्तों में एक पल की निकटता और अगले ही पल दूरी जैसा अनुभव हो सकता है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह शुक्र गोचर पंचम भाव को प्रभावित कर रहा है, जो प्रेम, शिक्षा और संतान से जुड़ा होता है। इस समय प्रेम संबंधों में आकर्षण और रोमांच बढ़ सकता है, लेकिन भावनात्मक अस्थिरता के कारण गलतफहमियां भी पैदा हो सकती हैं। रिश्तों में एक पल की निकटता और अगले ही पल दूरी जैसा अनुभव हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा क्योंकि मन बार बार भटक सकता है और पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है। रचनात्मक क्षेत्रों जैसे कला, लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय भावनाओं में आकर लेने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन निजी जीवन में संतुलन बनाए रखना सबसे जरूरी रहेगा।
3 of 13
घरेलू जीवन में सुख और शांति बढ़ने की संभावना है
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह गोचर चतुर्थ भाव को प्रभावित कर रहा है, जो घर, परिवार, सुख और संपत्ति का प्रतिनिधित्व करता है। इस अवधि में घरेलू जीवन में सुख और शांति बढ़ने की संभावना है और घर के वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वाहन, संपत्ति या घर से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन सकते हैं। परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे और पुराने तनाव कम हो सकते हैं। हालांकि कभी कभी गुस्सा या जिद की प्रवृत्ति रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए धैर्य रखना जरूरी होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी सुधार के संकेत मिलते हैं और लोग आपके व्यवहार से प्रभावित हो सकते हैं।
4 of 13
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह गोचर तृतीय भाव को प्रभावित कर रहा है, जो साहस, पराक्रम, संचार और भाई बहनों से जुड़ा होता है। इस समय आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने विचारों को बेहतर तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। नए लोगों से संपर्क बनेंगे और छोटी यात्राएं लाभदायक साबित हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है और आपकी मेहनत रंग ला सकती है। भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा, लेकिन अति आत्मविश्वास कभी-कभी नुकसान का कारण बन सकता है। इसलिए हर कदम सोच-समझकर और संतुलन के साथ उठाना जरूरी रहेगा।
5 of 13
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह गोचर द्वितीय भाव को प्रभावित कर रहा है, जो धन, परिवार और वाणी का कारक माना जाता है। इस समय आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं और धन प्राप्ति के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता देखने को मिलेगी। आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए खर्च कर सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। वाणी में आकर्षण और मधुरता बढ़ेगी, जिससे आपके संबंध और मजबूत होंगे।