फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों को होगा अच्छा लाभ, धन और पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

Thu, 27 Feb 2025 06:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 27 Feb 2025 06:00 PM IST
सार

26 अप्रैल 2025 को शुक्र शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ और भाग्य में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

विज्ञापन
venus nakshatra parivartan in uttara bhadrapada these zodiac sign will be lucky
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala
ग्रह समय-समय पर राशि परिवर्तन करने के अलावा अपनी चाल भी बदलते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार धन, सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र की चाल बदलने वाली है जिस कारण से कुछ राशि वालों अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। 26 अप्रैल 2025 को शुक्र शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ और भाग्य में बढ़ोतरी के संकेत हैं। आइए जानते हैं शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशि वालों को फायदा मिलेगा। 

Monthly March Rashifal 2025: मार्च माह में इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और खुशखबरी, पढ़ें मासिक राशिफल

venus nakshatra parivartan in uttara bhadrapada these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र उनके ग्रह स्वामी होते हैं। ऐसे में शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन आने वाले समय में वृषभ राशि वालों के लिए सकारात्मक साबित होगा। शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण इस राशि के जातकों को सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वाहन और प्रापर्टी का अच्छा लाभ मिलेगा। अचानक से लाभ के मौके मिलेंगे। करियर-कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा।
venus nakshatra parivartan in uttara bhadrapada these zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही लाभकारी साबित होगा। आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के संकेत हैं। आय के नए-नए साधन आपको मिलेंगे। नौकरी में सफलता और प्रमोशन के योग हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। आपको इस दौरान कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छोटी-मोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। 

Holi 2025: इस साल होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें क्या होगा इसका प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
venus nakshatra parivartan in uttara bhadrapada these zodiac sign will be lucky
वृश्चिक राशि 
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बने हुए हैं। आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगे। कारोबारियों को अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। कोई नई डील हाथ लगने से आपके बहुत सारे काम जल्द ही बनेंगे। आपकी सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा खासा लाभ मिलने की उम्मीद है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed