फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tridashansh Yog: कुछ घंटों में बुध और गुरु की युति से बनेगा त्रिदशांश योग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Wed, 15 Oct 2025 07:18 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 15 Oct 2025 07:18 PM IST
सार

Budh-Guru Yog: बुध और गुरु का त्रिदशांश योग बन रहा है, जो जीवन में सफलता और खुशहाली लेकर आता है। इस योग से कुछ राशियों के लिए करियर, व्यापार और भाग्य में विशेष सुधार होगा। यह समय उनके लिए सुनहरा साबित होगा जिन पर इस योग का प्रभाव होगा।

विज्ञापन
Tridashansh Yoga Mercury-Jupiter Yoga Brings Wealth and Success for these 5 zodiac signs
tridashansh yog 2025 - फोटो : amar ujala

Tridashansh Yoga Kya Hai: 16 अक्तूबर के ब्रह्म मुहूर्त से पहले एक विशेष ज्योतिषीय योग बनने जा रहा है जब बुध और गुरु ग्रह आकाश में एक-दूसरे से 108 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे। इसे त्रिदशांश योग कहा जाता है। यह योग तड़के 03:03 बजे, ब्रह्म मुहूर्त से ठीक पहले बनेगा, जो अपनी ऊर्जा और प्रभाव को अत्यधिक बढ़ा देता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का गोचर हमारे जीवन, करियर और संबंधों पर गहरा असर डालता है। जब बुध और गुरु इस खास योग में मिलते हैं, तो यह कई राशियों के लिए भाग्य और सफलता के नए द्वार खोलता है।


Chhoti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली पर बड़ा ज्योतिषी परिवर्तन, इस ग्रह के गोचर से बदलेगी किस्मत
इस योग के प्रभाव से करियर, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मानसिक शांति, प्रसन्नता और नए अवसर मिलने के योग बनेंगे, जिससे आपकी किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं कि 2025 के इस त्रिदशांश योग से कौन-कौन सी राशियां सबसे अधिक लाभान्वित होंगी और वे इस शुभ समय का पूरा फायदा कैसे उठा सकती हैं।
Dhanteras 2025: धनतेरस के अवसर पर अपनी राशि अनुसार करें खरीदारी, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Tridashansh Yoga Mercury-Jupiter Yoga Brings Wealth and Success for these 5 zodiac signs
व्यापार या निवेश से जुड़े लोगों के लिए यह समय नए अवसर और लाभ लेकर आएगा। - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि
त्रिदशांश योग आपके लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। इस समय अचानक धनलाभ की संभावना है और किस्मत आपका साथ देगी। परिवार में खुशहाली और सामंजस्य बढ़ेगा, साथ ही घर में कोई मांगलिक या शुभ आयोजन हो सकता है। रिश्तों में मिठास आएगी और नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापार या निवेश से जुड़े लोगों के लिए यह समय नए अवसर और लाभ लेकर आएगा। साथ ही, आर्थिक मामलों में कोई अटकन खत्म होगी और आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे।

Tridashansh Yoga Mercury-Jupiter Yoga Brings Wealth and Success for these 5 zodiac signs
निवेश से लाभ होगा और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
त्रिदशांश योग के कारण आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। आपका साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के मौके मिलेंगे। काम में आपकी मेहनत की सराहना होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी और नए स्रोत से पैसा आएगा। व्यापार में बड़ी डील से अच्छा मुनाफा होगा। निवेश से लाभ होगा और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और आपके योजनाएं सफल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tridashansh Yoga Mercury-Jupiter Yoga Brings Wealth and Success for these 5 zodiac signs
आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और नए आय के स्रोत बनेंगे। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
त्रिदशांश योग आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा। आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और नए आय के स्रोत बनेंगे। पारिवारिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं और विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस समय वाहन या संपत्ति खरीदने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी और नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी और जीवन में खुशहाली आएगी।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed