फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का राशिफल 25 अक्तूबर 2026: इन पांच राशि वालों के लिए कमाल का रहेगा दिन, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Sun, 25 Oct 2026 05:20 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 25 Oct 2026 05:20 AM IST
सार

आज का राशिफल 25 अक्तूबर 2026: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
 

विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 25 October 2026 Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि


आज आप जोश और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। सेहत थोड़ी परेशान कर सकती है, लेकिन उत्साह बना रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर निवेश की योजना बन सकती है। किसी रिश्तेदार के प्रस्ताव पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और पूरी जांच के बाद ही फैसला लें। पिता के साथ मतभेद होने पर अपनी बात धैर्य से रखें। प्यार और समझदारी से बातचीत करने पर बिगड़ी स्थिति भी संभल सकती है।
 

Trending Videos
Today Prediction Horoscope of 25 October 2026 Aaj Ka Rashifal
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
आज भाग्य का साथ मिलने से रिश्तों में खुशियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही दूरियां कम करने का मौका मिलेगा। साथ घूमने या सुकून भरे पल बिताने की योजना बन सकती है। घर में अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता की भावनाओं का सम्मान करें और छोटी बातों पर बहस करने से बचें। अपने लक्ष्य और जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित रखेंगे तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
 

Today Prediction Horoscope of 25 October 2026 Aaj Ka Rashifal
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
आज कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन कोई अच्छी खबर आपका मन खुश कर सकती है। लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। संतान की पढ़ाई या भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। नए काम की शुरुआत और निवेश में जल्दबाजी न करें। हर फैसले के फायदे-नुकसान समझकर आगे बढ़ें, क्योंकि आज की समझदारी भविष्य में लाभ दिला सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 25 October 2026 Aaj Ka Rashifal
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि आमदनी से अधिक व्यय हो सकता है। आर्थिक दबाव महसूस होने पर बजट बनाकर चलें। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मुश्किल काम आसान कर सकता है। आय बढ़ाने के नए अवसर तलाशें और मेहनत पर भरोसा रखें। नए लोगों से मुलाकात होगी, लेकिन निजी बातें साझा करने में सावधानी बरतें। व्यापार में बड़ा बदलाव करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
 

विज्ञापन
Today Prediction Horoscope of 25 October 2026 Aaj Ka Rashifal
daily rashifal - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
आज धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। किसी को पैसा देने या लेन-देन करने से पहले शर्तें स्पष्ट कर लें। ससुराल पक्ष के साथ मनमुटाव हो तो बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश करें। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। जिम्मेदारियों के बीच भाइयों का सहयोग आपका हौसला बढ़ाएगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए उनकी देखभाल पर ध्यान दें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed