फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बरतें विशेष सावधानी

Sun, 18 May 2025 04:33 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 18 May 2025 04:33 PM IST
सार

Weekly Rashifal: इस सप्ताह ग्रहों की चाल कुछ लोगों के लिए चुनौतियां और अस्थिरता लेकर आ सकती है, ऐसे में हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी होगा। संबंधों, स्वास्थ्य और खर्चों को लेकर विशेष सतर्कता बरतें, छोटी गलतियां बड़ा असर डाल सकती हैं।

विज्ञापन
These Four Zodiac Signs May Face Ups and Downs This WeekThink Twice Before Trusting
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : adobe stock

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह ग्रहों की बदलती चाल कुछ लोगों के जीवन में अस्थिरता और चुनौतियां ला सकती है। संबंधों में खटास, कामकाज में रुकावट, और आर्थिक दबाव जैसी स्थितियां सामने आ सकती हैं। ऐसे में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना या भावनाओं में बहकर निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। कार्यस्थल से लेकर पारिवारिक जीवन तक हर मोर्चे पर सोच-समझकर चलने की आवश्यकता है।


Ketu Gochar 2025: केतु का सिंह राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
ऐसे समय में छोटी-छोटी गलतियां भी बड़े परिणाम दे सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी लापरवाही, पुराने संबंधों की अनदेखी या बिना योजना के खर्च, सब कुछ तनाव का कारण बन सकता है। जिन लोगों के जीवन में हाल ही में बदलाव आए हैं, उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। आइए जानें कि इस सप्ताह किन-किन क्षेत्रों में सावधानी जरूरी है और किस प्रकार की स्थितियों से आपको अलर्ट रहने की आवश्यकता है।
Mulank 9: राजयोग लेकर आते हैं मूलांक 9 के जातक, जन्म से ही होता है नेतृत्व का गुण

These Four Zodiac Signs May Face Ups and Downs This WeekThink Twice Before Trusting
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को हर कदम बहुत सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय नुकसानदेह साबित हो सकता है। किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि लोग आपकी कमजोरियों का गलत फायदा उठा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक तंगी और ऋण लेने की स्थिति बन सकती है। वैवाहिक जीवन में मतभेद और ससुराल पक्ष से टकराव की संभावना है, वहीं संतान से जुड़ी चिंताएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं।

These Four Zodiac Signs May Face Ups and Downs This WeekThink Twice Before Trusting
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह स्वास्थ्य, संबंधों और आर्थिक मामलों में चुनौतियों से भरा हो सकता है। पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है या मौसमी रोग शारीरिक-मानसिक पीड़ा का कारण बन सकते हैं। विरोधियों की सक्रियता करियर और कारोबार में अस्थिरता ला सकती है। अनावश्यक खर्चों के कारण आर्थिक दबाव बढ़ेगा। परिवार और भाई-बहनों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रेम संबंधों में तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से मन दुखी रहेगा और पढ़ाई में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Four Zodiac Signs May Face Ups and Downs This WeekThink Twice Before Trusting
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी भी विवाद या तर्क-वितर्क में पड़ने से बचें, वरना बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति भी दबाव में रह सकती है, क्योंकि खर्च अधिक और आय कम रहेगी। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह चुनौतीपूर्ण है और उच्च शिक्षा में अड़चनें आ सकती हैं। पारिवारिक सहयोग में कमी और रिश्तों में खटास की संभावना है। प्रेम संबंधों में भावनाओं की अनदेखी परेशानी ला सकती है।

विज्ञापन
These Four Zodiac Signs May Face Ups and Downs This WeekThink Twice Before Trusting
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह मानसिक और कार्यक्षेत्र दोनों में असंतुलन लाने वाला हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में विशेष रूप से कामों में रुकावट और असफलता की आशंका है। भावनाओं में बहकर लिया गया कोई निर्णय बाद में पछतावा दे सकता है। गुस्से और चिड़चिड़े स्वभाव से निजी और पेशेवर संबंध बिगड़ सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है, साथ ही अनावश्यक खर्च और कर्ज से बचना भी जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में दबाव बनाना या अपेक्षा अधिक करना दूरी बढ़ा सकता है।


 
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed