फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dwidwadash Drishti Yog: सूर्य और शुक्र बनाएंगे द्विद्वादश दृष्टि योग, ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल

Wed, 15 Apr 2026 10:42 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Wed, 15 Apr 2026 10:42 AM IST
सार

Surya Shukra Dwidwadash Drishti Yog: द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई , प्रातः 02:51 बजे सूर्य और शुक्र 30° की दूरी पर होंगे। इससे द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Surya Shukra will form the Dwidwadash Drishti Yog on May 11 these zodiac signs may receive financial benefits
द्विद्वादश दृष्टि योग - फोटो : amar ujala

Dwidwadash Drishti Yog Effect: सूर्य मान-सम्मान और सफलता का प्रतीक है। शुक्र ग्रह  प्रेम, धन और सौभाग्य का प्रतीक है। जब ये दोनों ग्रह किसी विशेष स्थिति में एक साथ आते हैं तो वे एक शक्तिशाली योग बनाने के लिए तैयार हो जाते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 मई , प्रातः 02:51 बजे सूर्य और शुक्र 30° की दूरी पर होंगे। इससे द्विद्वादश दृष्टि योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। सामान्यतः इस योग का प्रभाव एक से दो सप्ताह तक रह सकता है किंतु इसकी सटीक अवधि निश्चित नहीं है। कुछ राशियों को इस शुभ योग के प्रभाव से विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं इसका लाभ किन राशियों को मिलने जा रहा है।


जून में देवगुरु बृहस्पति करेंगे कर्क राशि में गोचर, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल को शनि का गोचर, जानें किन राशि वालों को मिलेगी तरक्की और किसे चुनौतियां

Surya Shukra will form the Dwidwadash Drishti Yog on May 11 these zodiac signs may receive financial benefits
समाज में मान-सम्मान और इज्जत बढ़ने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
सूर्य-शुक्र द्विद्वादाश दृष्टि योग के कारण वृषभ राशि वालों के जीवन में कई सकारत्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी। समाज में मान-सम्मान और इज्जत बढ़ने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में  प्रमोशन या ऊंचा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए यह अच्छा समय है, वे पढ़ाई में बेहतर कर सकते हैं। विदेश यात्रा या विदेश में मौके मिलने की भी संभावना है।

Surya Shukra will form the Dwidwadash Drishti Yog on May 11 these zodiac signs may receive financial benefits
आपको समाज में उम्मीद से अधिक सम्मान मिलेगा। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
यह योग राशियों में शांति और स्थिरता ला सकता है। जिन्दगी में अनिश्चितता कम होगी और प्यार के रिश्ते मजबूत होंगे। आपको समाज में उम्मीद से अधिक सम्मान मिलेगा।  मानसिक तनाव कम होगा।  ऐसा करने से आपकी जिन्दगी आसान हो जाएगी। नौकरी से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे हल हो जाएंगी और काम में सुधार देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Shukra will form the Dwidwadash Drishti Yog on May 11 these zodiac signs may receive financial benefits
पुराने इन्वेस्टमेंट से आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
यह योग सिंह राशि वालों के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। उनके काम करने के तरीके में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे सफलता बढ़ेगी। बिजनेस करने वालों को बड़े कॉन्ट्रैक्ट या फायदेमंद डील मिलने की संभावना है। जरूरी फैसले लेने में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। पुराने इन्वेस्टमेंट से आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को नए मौके मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Surya Shukra will form the Dwidwadash Drishti Yog on May 11 these zodiac signs may receive financial benefits
नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
सूर्य-शुक्र की युति की वजह से तुला राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। पैसे कमाने के नए तरीके मिल सकते हैं। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। शादीशुदा जीवन में प्यार और तालमेल बढ़ेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। इससे खुशियां आ सकती हैं। प्यार के रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed