फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: 27 अप्रैल से इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

Wed, 16 Apr 2025 11:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 16 Apr 2025 11:40 AM IST
सार

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है और वह सिंह राशि के स्वामी ग्रह है। मान्यता है कि कुंडली में सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि और जीवन में सफलता की प्राप्ति होती हैं। 

विज्ञापन
Surya nakshatra parivartana 2025 date and time know lucky rashifal of it
Surya Gochar 2025 - फोटो : adobe stock

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है और वह सिंह राशि के स्वामी ग्रह है। मान्यता है कि कुंडली में सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि और जीवन में सफलता की प्राप्ति होती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के करक है। वह जब भी गोचर करते हैं, तो सभी 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल देते हैं। हाल ही में ग्रहों के राजा सूर्य ने मेष राशि में गोचर किया है, जिसका व्यापक प्रभाव राशियों पर पड़ा है। वहीं अब सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह 27 अप्रैल 2025 को शाम 7 बजकर 19 मिनट पर भरणी नक्षत्र में एंट्री करेंगे। सूर्य 11 मई तक भी इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों को कार्य व बिजनेस में विशेष लाभ मिल सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं...

Surya nakshatra parivartana 2025 date and time know lucky rashifal of it
आपका नजरिया इस समय अत्यंत व्यावहारिक और परिपक्व रहेगा, जिससे आप बड़ी सरलता से जटिल स्थितियों को सुलझा सकेंगे। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के अवसरों की प्राप्ति संभव है। जिन लोगों का पैसा कहीं रुका हुआ है, तो उसके मिलने की भी पूरी संभावना है। राजनीति के क्षेत्र में भी समय अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके कोर्ट के सभी मामले हल होंगे। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों की समस्या हल होगी। आपका नजरिया इस समय अत्यंत व्यावहारिक और परिपक्व रहेगा, जिससे आप बड़ी सरलता से जटिल स्थितियों को सुलझा सकेंगे।

Surya nakshatra parivartana 2025 date and time know lucky rashifal of it
जमीन-जायदाद में अच्छा खासा लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से भाग्य का साथ बना रहेगा। आपकी सभी तरह के इच्छाएं पूरी होंगी। जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। जमीन-जायदाद में अच्छा खासा लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। किसी घर को लेने की यदि योजना बना रहे थे, तो वह सफल होगी। यदि आप किसी गुरु, मेंटर या उच्च शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं, तो उनसे गहरा ज्ञान और जीवनदृष्टि प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya nakshatra parivartana 2025 date and time know lucky rashifal of it
परिवार में खुशियां बनी रहेगी। जो बातें अब तक धुंधली थीं, उनमें स्पष्टता आने लगेगी। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
यह समय आपके लिए खास रहेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि रिश्ते को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। किसी नए बिजनेस की ओर बढ़ेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिलेंगे और बिजनेस में अच्छा मुनाफा। निवेश की नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। जो बातें अब तक धुंधली थीं, उनमें स्पष्टता आने लगेगी।

Shadashatak Yoga: 18 साल बाद राहु और मंगल का षडाष्टक योग, इन 3 राशियों के लिए लाएगा चुनौतियां

12 साल बाद बनने वाले शक्तिशाली राजयोग से इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, होगी धनवर्षा
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed