Mangal Gochar 2025: जल्द ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह एक राशि में लगभग 45 दिनों तक रहते हैं, इसलिए एक लंबे समय के अंतराल में यह गोचर होने वाला है। बता दें, मंगल 7 जून 2025 को देर रात 1 बजकर 33 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वह इस राशि में 28 जुलाई 2025 तक विराजमान रहेंगे। बड़ी बात यह है कि सिंह राशि में पहले से केतु मौजूद है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति का निर्माण होगा, जो "कुज-केतु योग" बनाएगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अशुभ माना जाता है, क्योंकि ये दोनों ही ग्रह की प्रकृति उग्र और तीव्र है। इसलिए "कुज-केतु योग कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।
Mangal Gochar 2025: 7 जून से इन तीन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कार्यों में बरतें सावधानी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 27 May 2025 12:33 PM IST
सार
Mangal Gochar 2025: मंगल 7 जून 2025 को देर रात 1 बजकर 33 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वह इस राशि में 28 जुलाई 2025 तक विराजमान रहेंगे। बड़ी बात यह है कि सिंह राशि में पहले से केतु मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन