Surya Grahan 2020: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
मेष राशि- राशि से पराक्रम भाव में वाला ये कंकड़ सूर्य ग्रहण आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। आपके साहस एवं शौर्य की सराहना तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्य भी सफल रहेंगे। परिवार के बड़े सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।
Surya Grahan 2020 : 21 जून को सूर्य ग्रहण पर कई तरह के संयोग, कुछ ऐसा दिखेगा इस दिन सूर्य
वृषभ राशि- राशि से धनभाव में पड़ने वाला ये सूर्य ग्रहण पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दे सकता है। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा दाहिनी आंख का ध्यान रखें। परिवार में अलगाव न पैदा होने दें। किसी को भी कर्ज देने से बचें कार्य क्षेत्र से अपने काम निपटायें और सीधे घर आए, विवादों से दूर रहें।
सूर्य ग्रहण के अवसर पर कराएं सामूहिक महामृत्युंजय मंत्रों का जाप - महामृत्युंजय मंदिर , वाराणसी
मिथुन राशि- आपकी राशि पर लगने वाला ग्रहण आपके लिए सर्वाधिक कष्ट कारक सिद्ध हो सकता है इसलिए अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए स्वभाव में चिड़चिड़ापन न आने दें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें वाहन दुर्घटना से बचें कार्य क्षेत्र में भी उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।
कर्क राशि- राशि से व्यय भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण आपके लिए स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेगा। बाई आंख का ध्यान रखें, हृदय रोग से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्टकर समाचार मिल सकता है। यात्रा भी करनी पड़ सकती है चोट लगने से बचें।
सूर्य ग्रहण के अवसर पर कराएं सामूहिक महामृत्युंजय मंत्रों का जाप - महामृत्युंजय मंदिर , वाराणसी