{"_id":"5eede55f0b2d33091b4cef92","slug":"surya-grahan-2020-time-in-india-solar-eclipse-and-impact-on-vrishabh-rashi-taurus-horoscope-on-solar-eclipse-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Grahan 2020 And Vrishabh Rashi : सूर्य ग्रहण का वृषभ राशि के लोगों पर कितना होगा असर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Grahan 2020 And Vrishabh Rashi : सूर्य ग्रहण का वृषभ राशि के लोगों पर कितना होगा असर
Sat, 20 Jun 2020 04:02 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 20 Jun 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
solar eclipse 2020: सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव 21 जून की दोपहर को 12 बजकर 4 मिनट के आस पास दिखाई देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Surya Grahan 2020 And Vrishabh Rashi :जब भी कोई सूर्य या चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना घटित होती है तो यह हमेशा कौतूहल का केंद्र बन जाता है। साल 20202 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून, रविवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट से शुरू होने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण इस महीने का दूसरा ग्रहण होगा इसके पहले 5 जून को चंद्र ग्रहण लगा था। यह ग्रहण चूड़ामणि सूर्य ग्रहण होगा जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहते हैं। सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव 21 जून की दोपहर को 12 बजकर 4 मिनट के आस पास दिखाई देगा। ग्रहण की समाप्ति 3 बजकर 2 मिनट पर होगा। सूर्य ग्रहण की घटना तब होती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तब सूर्य ग्रहण की घटना घटित होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी ग्रहण पड़ता है तो इसका राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं इस कंकण सूर्य ग्रहण का वृष राशि के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
solar eclipse
- फोटो : अमर उजाला।
21 जून को कब से आरंभ हो सूर्य ग्रहण Surya Grahan 2020 Time In India
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 जून की सुबह को 10 बजकर 15 मिनट से आरंभ हो जाएगा। लेकिन ग्रहण के शुरुआत का समय अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग होगा। दोपहर को सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होगा जिसमें सूर्य कंगन की भांति दिखाई देगा।
Surya Grahan 2020: 21 जून को 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में दिखेगा सूर्य ग्रहण, लाइव नजारा यहां देख सकेंगे

Solar Eclipse 2020
- फोटो : अमर उजाला।
ग्रहण से पहले 20 जून को सूतक काल शुरू हो जाएगा
इस सूर्य ग्रहण का सूतककाल मान्य रहेगा क्योंकि यह ग्रहण भारत में देखा जाएगा। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है ऐसे में 20 जून की रात को 10 बजकर 15 मिनट से सूतक शुरू हो जाएगा। सूतक में किसी भी तरह का मांगलिक कार्य और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है।
इस सूर्य ग्रहण का सूतककाल मान्य रहेगा क्योंकि यह ग्रहण भारत में देखा जाएगा। सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है ऐसे में 20 जून की रात को 10 बजकर 15 मिनट से सूतक शुरू हो जाएगा। सूतक में किसी भी तरह का मांगलिक कार्य और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
solar eclipse
- फोटो : अमर उजाला।
वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा
सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण और तीसरा वलयाकार सूर्य ग्रहण। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण है जिसमें चंद्रमा सूर्य का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा ढक लेता है। जिसके कारण सिर्फ सूर्य का बाहरी गोलाई वाला हिस्सा ही दिखाई देता है इसी कारण से कंकण सूर्य ग्रहण कहते हैं।

वृषभ राशि पर सूर्य ग्रहण का असर
यह ग्रहण आपके लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ प्रतिकूल सिद्ध होगा। विशेष करके दाहिनी आंख की बीमारी, नाक और मुख से संबंधित रोगों से बचना पड़ेगा। रोजगार और लेन-देन के मामलों में जल्दबाजी में निर्णय न करें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। ग्रहण काल में 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करना उत्तम रहेगा।