फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2025: सावन में शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Thu, 10 Jul 2025 04:50 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 10 Jul 2025 04:50 PM IST
सार

Shani Vakri 2025: महादेव का प्रिय माह सावन 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। इस समय भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से साधक के बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं। साथ ही जीवन पर महाकाल की कृपा बनी रहती हैं। 

विज्ञापन
Shani Vakri in sawan 2025 know impact on zodiac sign and lucky rashifal
Shani Vakri 2025 - फोटो : adobe

Shani Vakri 2025: महादेव का प्रिय माह सावन 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। इस समय भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से साधक के बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं। साथ ही जीवन पर महाकाल की कृपा बनी रहती हैं। वहीं सावन इस बार ज्योतिष दृष्टि से भी बेहद खास है, क्योंकि न्याय के देवता शनि अपनी चाल में बदलाव करेंगे। वह 13 जुलाई 2025 को सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर वक्री होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को सुबह 7 बजकर 26 मिनट पर शनि मार्गी अवस्था में आएंगे। शनि न्याय, संघर्ष और कर्म के कारक ग्रह है। कुंडली में उनका शुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर खास असर डालता है। इससे करियर में तरक्की, नौकरी में सम्मान और व्यापार में अच्छा लाभ होता है। इसके अलावा शनि के गोचर से भी कुछ राशियों को करियर में अच्छे परिणाम मिलते हैं। ऐसे में शनि का वक्री होना किन राशियों के लिए लाभकारी होगा, आइए जानते हैं।

Shani Vakri in sawan 2025 know impact on zodiac sign and lucky rashifal
Shani Vakri 2025 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
शनि के गोचर से वृषभ राशि वालों को धन लाभ के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। जो लोग नौकरी में हैं, उनकी उच्च अधिकारियों से सराहना होगी। पारिवारिक जीवन पहले से बेहतर बनेगा। विवाहित जातकों के लिए यह समय नया मोड़ लेकर आएगा। रिश्तों में आपका सम्मान और कई गुना बढ़ जाएगा। यदि आप किसी इंटरव्यू, मीटिंग या यात्रा के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो वह सफल होगी।

Shani Vakri in sawan 2025 know impact on zodiac sign and lucky rashifal
Shani Vakri 2025 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लंबे समय अटके काम पूरे होंगे। अगर आप घर, फ्लैट या वाहन खरीदने की सोच रहे थे, तो वह कामना पूरी हो सकती है। किसी पुराने पारिवारिक विवाद का समाधान निकल सकता है। यह समय आपकी मेहनत का फल प्रदान करेगा, इसलिए प्रोमोशन या नए प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। आपका सकारात्मक रवैया आपके रिश्ते को और मजबूत कर सकता है। यदि आप कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी मामले को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको राहत मिल सकती है।
12 Jyotirlinga: सावन में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने से मिलता है पुण्य, जानें महत्व और इनसे जुड़ी कथाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Vakri in sawan 2025 know impact on zodiac sign and lucky rashifal
Shani Vakri 2025 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों को तनाव से छुटकारा मिल सकता है। आपकी मेहनत और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ेगी। करियर को लेकर बनाई गई योजना सफल होती हुई नजर आएगी। पुराने किसी ऋण से भी छुटकारा मिलने की पूरी संभावना है। इस दौरान सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। बड़ी बात यह है कि नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। अगर आप मार्केटिंग क्षेत्र में काम करते हैं, तो वेतन वृद्धि होगी।



Sawan Somwar 2025: पहली बार रखने जा रहे हैं सावन सोमवार व्रत? इन बातों का रखें ध्यान
Sawan 2025: सावन में कढ़ी-दही क्यों नहीं खानी चाहिए? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed