सभी नौ ग्रहों में सूर्य का ज्योतिष और हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण ही खास स्थान होता है। सूर्य को नवग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्यदेव हर 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं जिसके कारण एक राशि में दोबारा आने में एक साल का समय लगता है। 16 नवंबर 2025 को सूर्यदेव तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने से कई तरह के योगों और युतियों का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक, नवग्रहों में राजा और ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत माना गया है। सूर्यदेव हर माह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के हर माह राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर शुभ या अशुभ तरीके से पड़ता है। सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपकी कुंडली में पांचवें भाव के स्वामी हैं और राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना कराएगा फिर भी मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य महाराज आपके चौथे भाव के स्वामी हैं और 16 नवंबर के बाद अब आपके सातवें भाव में विराजमान है। आपकी राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य महाराज आपके तीसरे भाव के अधिपति देव हैं और अब इनका गोचर आपके छठे भाव में होने जा रहा है। राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य ग्रह आपके दूसरे भाव के स्वामी हैं। अब इनका गोचर आपके पांचवें भाव में होने जा रहा है। राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य बेहतरीन सफलता दिलाएंगे शोध परक और रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अच्छी सफलता के योग भी बन रहे हैं।