फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology: आने वाले 30 दिनों तक कर्क राशि में विराजमान रहेंगे सूर्य, इन 3 राशि वालों को मिलेगा फायदा

Mon, 17 Jul 2023 01:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 Jul 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
surya gochar 2023 in cancer sign these zodiac sign will get money and fame
Surya Gochar 2023 - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का विशेष महत्व होता है। सूर्यदेव को ज्योतिष में मान-सम्मान, नेतृत्व और प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर माह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं जिसे सूर्य संक्रांति कहा जाता है। सूर्यदेव 17 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश किया है जहां पर ये 17 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। सूर्यदेव जिस राशि में प्रवेश किया है उस पर चंद्रदेव का आधिपत्य है। इसके अलावा सूर्य और चंद्रमा की आपस में मित्रता का भाव रखते हैं। सूर्य के कर्क राशि में गोचर से सभी राशियों के जातकों के ऊपर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। वहीं इस गोचर से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां। 

surya gochar 2023 in cancer sign these zodiac sign will get money and fame
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। यहां पर सूर्यदेव का गोचर आपकी राशि से धन भाव में हुआ है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सूर्य का परिवर्तन अच्छा आर्थिक लाभ दिलाएगा। अब से आपको कार्यों में गति मिलेगी और रुके हुए कार्य जल्द ही पूरे होंगे। करियर और कारोबार में आपको अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए सूर्य का परिवर्तन शुभ साबित होने वाला सिद्ध होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। 
surya gochar 2023 in cancer sign these zodiac sign will get money and fame
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही लाभदायक रहने वाला हो सकता है। सूर्य का गोचर आपके कर्म भाव में हुआ है। तुला राशि के जातकों को कारोबार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। आपके द्वारा व्यापार में किया गया प्रयोग कामयाब होगा। जो लोग इस समय बेरोजगार है और नई नौकरी की खोज में है उन्हें जल्द ही सफलता मिल सकती है। परिवार में आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना की जाएगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। सेहत के मामले में आपको किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
surya gochar 2023 in cancer sign these zodiac sign will get money and fame
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
इस माह धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होने जा रहा है। आपकी आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिस कारण से आपके हर एक काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। इस दौरान आपकी मुलाकात ऐसे किसी व्यक्ति से होगी जो आपके जीवन को बदलकर रख देगा। धार्मिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्रों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा साबित होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed