फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2022: सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, इन पांच राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत

Mon, 19 Sep 2022 06:59 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 19 Sep 2022 06:59 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2022 Sun Rashi Parivartan In Virgo Before Good Effects On These Five Zodiac Signs
surya parivartan 2022 - फोटो : अमर उजाला

सभी ग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त करने वाले सूर्य अब अपनी खुद की राशि सिंह की यात्रा खत्म करके कन्या राशि में आ गए हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य किसी एक राशि में एक महीने तक विराजमान रहते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहते हैं, इससिल इसे कन्या संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य सिंह राशि के स्वामी होते हैं। यह मेष राशि में उच्च के और तुला राशि में नीच के होते हैं। जब कोई ग्रह उच्च राशि में होते हैं तो वह बहुत ही शुभ फल प्रदान करते हैं। सूर्य बीते 17 सितंबर 2022 को अपनी सिंह राशि से निकलकर बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से एक महीने तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

Surya Gochar 2022 Sun Rashi Parivartan In Virgo Before Good Effects On These Five Zodiac Signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आपके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला साबित होगा। नौकरी में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सूर्य आपकी राशि से पाचंवें भाव में गोचर कर चुके हैं। यह आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत उनके लिए शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में संतान प्राप्ति के योग बन रहा है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी अतः अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। 
Surya Gochar 2022 Sun Rashi Parivartan In Virgo Before Good Effects On These Five Zodiac Signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आपको सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। सूर्यदेव आपकी राशि से तीसरे पराक्रम में भाव में गोचर किया है। यह आपके प्रभाव में वृद्धि लाएगा। रणनीतियां कारगर होंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा और बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2022 Sun Rashi Parivartan In Virgo Before Good Effects On These Five Zodiac Signs
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आपके लिए सूर्य का गोचर बेहतरीन परिणाम देने को बाध्य रहेगा। राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य आर्थिक रूप से काफी मददगार सिद्ध होंगे। नौकरी में अच्छी सफलता और धन प्राप्ति के योग है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। विवादों से भी मुक्ति मिलेगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने के संकेत।
विज्ञापन
Surya Gochar 2022 Sun Rashi Parivartan In Virgo Before Good Effects On These Five Zodiac Signs
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आपको इस दौरान कई तरह के शुभ समाचार प्राप्त होंगे जिसकी वजह से आपको खुशी का ठिकाना नहीं होगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से अत्यधिक लाभ दिलाने के अवसर प्रदान करेंगे।  शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। अपनी रणनीति तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। किसी मित्र अथवा संबंधी से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed