फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 19 September: इन पांच राशि के लोगों को मिलेंगे लाभ के बेहतरीन मौके, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 19 Sep 2022 06:58 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 19 Sep 2022 06:58 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा क्योंकि उन्हे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनकी पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। आपको आज कोई ऐसा काम करने से बचना होगा,जिससे आपका नाम खराब हो। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग आज कोई अच्छा काम कर सकते हैं।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी परीक्षा में अत्यधिक मेहनत के बाद अच्छा मुकाम पा सकते हैं। आज आपके लंबे समय से रुके हुए सभी कार्य समय पर पूरे होने से आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान की किसी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको एक के बाद एक लाभ कमाने के बहुत अवसर प्राप्त होंगे,जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ चुनौतियां रहेंगी,जिनका आप डटकर सामना करेंगे। मानसिक तनाव आज अधिक बढ़ सकता है। आज आप माता पिता के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे,जिसमें आप उनसे कुछ मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको आज मन मुताबिक धन लाभ होने से आपकी कुछ मुश्किलें कम होंगी।
 
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 19 September 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,लेकिन कार्यक्षेत्र में आज आपके वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी आज अच्छा नाम कमा सकते हैं। आप खर्चों को लेकर परेशान नहीं होंगे,क्योंकि व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से  आप उन्हे आसानी से पूरा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कुछ असुविधा होगी,क्योंकि उनके शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed