{"_id":"666e9fd42e2846777e018102","slug":"sun-venus-yuti-in-mithun-rashi-and-forming-shukraditya-yoga-these-zodiac-signs-will-be-lucky-2024-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Astrology: सूर्य-शुक्र की युति से बना शुभ शुक्रादित्य योग, इन राशि वालों को मिलेंगी अपार सफलताएं","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Astrology: सूर्य-शुक्र की युति से बना शुभ शुक्रादित्य योग, इन राशि वालों को मिलेंगी अपार सफलताएं
Sun, 16 Jun 2024 01:49 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
ग्रहों के राजा सूर्य की बदली चाल
- फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है। जब दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक ही राशि में आ जाते हैं तो इसे युति कहते हैं। आपको बता दें कि इस जून माह में ग्रहों के संयोग से कई तरह के शुभ राजयोगों का निर्माण हुआ है। जिसमें सूर्य और शुक्र की युति हुई है। सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र बीते 12 जून को बुधदेव की राशि मिथुन में प्रवेश कर गए हैं और वहीं ग्रहों के राजा सूर्य बीते 15 जून को भी मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस तरह से मिथुन राशि में सूर्य और शुक्र ग्रह की युति से शुक्रादित्य योग बन गया है। शुक्र 7 जुलाई तक जबकि सूर्य मिथुन राशि में 16 जुलाई तक रहेंगे। शुक्रादित्य योग से कुछ राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं शुक्र-सूर्य की युति किनको सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा है।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को सूर्य-शुक्र की युति से बना शुक्रादित्य राजयोग सबसे ज्यादा लाभ पहुंचाने वाला साबित हो रहा है। यह योग आपकी राशि के लग्न भाव में बना हुआ है। इससे आपको जबरदस्त फायदा मिलने के योग हैं और साथ ही आपके व्यक्तित्व में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस राशि के जातकों को नौकरी में बेहतर परिणाम के मिलने के आसार हैं। जो लोग अगर नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं उनको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। भाग्य का जबरदस्त लाभ आपको मिलेगा। व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिलने के आसार हैं। मिथुन राशि के जातकों को प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुर संबंध स्थापित होंगे।

आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को शुक्रादित्य योग का अच्छा लाभ मिल रहा है। कार्यो में आपको आसानी से सफलता प्राप्त हो रही है। आने वाला समय आपके लिए बहुत अनुकूल साबित हो रहा है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने के आपको हर तरह के कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी। जो जातक जमीन से जुड़े कार्यों में लगे हुए हैं उनके लिए फायदा का सौदा साबित होगा। आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। व्यापार में मनमुताबिक लाभ मिलने के प्रबल आसार हैं।

कुंभ राशि
मिथुन राशि में शुक्र और सूर्य की युति से कुंभ राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिलने के आसार हैं। शुक्रादित्य राजयोग आपकी कुंडली के पंचम भाव में बना हुआ है जिसे आपको संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन संबंधी समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में लाभ मिलने के योग हैं। सुख और वैभव में बढोतरी होगी।