इन दिनों शनि महाराज वृश्चिक राशि में बैठे हैं और अब सूर्य का गोचर इस राशि में होन जा रहा है। सूर्य और शनि पिता पुत्र हैं लेकिन इनके बीच शत्रु भाव है ऐसे में वृश्चिक राशि में जब यह दोनों ग्रह मिलेंगे तब आपकी राशि पर क्या असर डालेंगे।
सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृश्चिक राशि में, इन 7 राशियों में बनेगा लाभ योग
सूर्य देव का वृश्चिक राशि में आगमन 15-16 नवंबर को होने जा रहा है। क्योंकि यह संक्रांति 15 नवंबर की मध्य रात्रि के बाद होने जा रहा है। संक्रांति का पुण्यकाल सूर्योदय से लेकर 12 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इस दौरान स्नान और दान पुण्य किया जाएगा। ज्योतिषशास्त्र की गणना के अनुसार यह संक्रांति वारानुसार महोदरी और नक्षत्रानुसार नंदा कहलाएगी जिससे व्यापारियों, बुद्धिजीवियों, लेखकों के लिए विशेष फायदेमंद रहेगी।
सूर्य चलेंगे अगले एक महीने वृश्चिक राशि में, इन 7 राशियों में बनेगा लाभ योग
इस संक्रांति में सूर्य शनि का संयोग होने से केन्द्र सरकार को कठिन समस्याओं का सामाना करना पड़ सकता है। लेकिन स्थितियों को संभालने में सरकार सफल रहेगी। इस महीने में 5 मंगलवार का होना यह दर्शा रहा है कि महंगाई बढ़ेगी, विद्रोह और दंगे फसाद होंगे। राजनेताओं में टकराहट होगी कहीं सत्ता परिवर्तन हो सकता है। आइये अब जानें संक्रांति का आपकी राशि पर प्रभाव।
मेष राशिः संचित धन से खर्च करना पड़ सकता है
4 of 15
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपकी राशि से आठवें घर में शनि, सूर्य और बुध का संयोग हो रहा है। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जोखिम लेने से बचें चोट लग सकती है। नौकरी में व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन आपको संचित धन से खर्च करना पड़ सकता है। किसी कारण से जमा पूंजी में कमी आएगी। निकट संबंधियों से मतभेद हो सकता है।
वृष राशिः पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल का सामना करना होगा
इन दिनों आपको अपने पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल का सामना करना होगा। साझेदारी के काम संभलकर करें। शनि सूर्य की दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी और आपकी राशि स्वामी शुक्र की सूर्य शनि से दूसरे और बारहवें घर का संबंध बन रहा है जो स्वास्थ्य संबंधी परेशानी एवं बचत में कमी का संकेत दे रही है। इन दिनों भौतिक वस्तुओं के प्रति आपकी लालसा बढ़ सकती है जो आपके खर्चे को बढ़ाएगी।