फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृष राशि में चन्द्रमा का गोचर, आपके लिए कितना फायदेमंद है

Tue, 15 Nov 2016 10:21 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Tue, 15 Nov 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 15 november 2016
venus planet
शुक्र सुख, वैभव, प्रेम और भौत‌िक चीजों का कारक ग्रह है। ऐसे में शुक्र की राश‌ि वृष में चन्द्रमा का आना आज आपके ल‌िए क‌ितना सुख और लाभ प्रदान करने वाला है आप खुद देख लीज‌िए।

मेष राश‌िः आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे

daily rashiphal 15 november 2016
मेष राश‌ि
आज आप घर के काम में बहुत व्यस्त रहेंगे। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। उनके साथ का खूब मजा लें। लेकिन आज आपको अपने काम पर भी ध्यान देना है इस लिए काम व मस्ती के बीच संतुलन बनाके रखें।
सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्तियों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको अपने प्रोजेक्टों की देरी पर जो खीज हो रही थी, उसका सही कारण आज समझ में आएगा। आज सभी प्रोजेक्टों को पूरा करने की कोशिश करें। 
अपने दृढ़ संकल्प और निर्णय लेने की क्षमता के बल पर आप आर्थिक मोर्चे पर आई चुनौतियों से निबट लेंगे। जहां तक रुपये-पैसे का सवाल है जरूरी है कि आप जल्दी फैसले लें। बेमतलब के कामों और बातों में समय जाया करने से आपका ही आर्थिक नुकसान है। सफलता के लिए जरूरी कदम उठाएं।

वृष राश‌िः अच्छी आमदनी तय है

daily rashiphal 15 november 2016
वृष राश‌ि
आज आप अपने परिवार व दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आप उनको बताएंगे कि आप उनके द्वारा की गई मदद को कितना सराहते हैं तथा इस बात का भी विश्वास दिलाएंगे कि आप भी हमेशा उनकी मदद को तैयार हैं। आपके परिवार के अलावा भी अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद करने से भी पीछे ना हटें।
आज का दिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से बाहर निकलकर थोड़ा आराम करना चाहिये। जो थकान आपको पढ़ाई के कारण आ रही है, उसे सिर्फ एक अच्छा बदलाव ही खत्म कर सकता है। थोड़ी नींद या दोस्तों के साथ बिताया गया समय आपको सुकून दे सकता है। इसके बाद आप नए तरीके से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये प्रयासरत हो सकते हैं। प्रबंधक स्तर के लोगों को अच्छी तरक्की के लिए सकारात्मक सोच और अच्छी संचार क्षमता का होना बहुत जरूरी है। अगर आप में ये सब है तो समझिए कंपनी में आपकी तरक्की निश्चित है। सजग रहें और ध्यान रखें कि यह मौका हाथ से निकल न जाए। आपमें से कुछ को विदेश में नौकरी का मौका मिलेगा, मौका हथिया लें, अच्छी आमदनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आज आपके लिए फायदे का दिन है

daily rashiphal 15 november 2016
म‌िथुन राश‌ि

आज अपने परिवार और दोस्तों की बात सुनने की बजाए अपने दिल की बात सुनें। आपके अंदर की आवाज आपको सही दिशा दिखाएगी। याद रखें आप अपने आप ही खुद को इतनी दूर तक लाए हैं और अब आपको सही निर्णय लेने चाहिए।
आशा है कि आप किसी के प्यार में डूब कर अपना दिल उसे दे दें। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से ना हिचकिचायें। यदि आप अपना व्यवसाय करते हैं तब आज का समय आपके लिये है। क्या आप अपना व्यवसाय बढ़ाने की सोच रहे हैं? ये समय काफी अनुकूल है और अच्छे ग्राहकों का साथ आपके साथ है। इस अवसर का लाभ उठाते हुए आगे बढ़ना चाहिये। आज आपके लिए फायदे का दिन है। आपको लगेगा कि आज आपकी सभी व्यवसायिक योजनाएं काम कर रही हैं। आज किसी नये काम का जोखिम ले सकते हैं। आप इसके लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं तो पहले निश्चिंत हो जाइये कि जिससे सलाह ले रहे हैं वह इस काम के लिए एकदम ठीक है या नहीं।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः लम्बे समय से अधूरा काम पूरा हो जाएगा

daily rashiphal 15 november 2016
कर्क राशि
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपके उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप पूरा प्रयास करें कि सब परिजन एक दूसरे के साथ प्यार से रहें और एक दूसरे पर भरोसा करें।
अभी के रिश्ते से दूर हटकर रिश्ता बनाने की कोशिश ना करें। वह आपके लिए समस्यायें खड़ी करने के अलावा आपको कुछ नहीं देगा। नकारात्मक सोच के कारण अभी के रिश्ते से दूसरी क्षणिक सन्तुष्टी भले ही बेहतर लग रही हो, पर वह जल्दी ही खत्म हो जाएगी।
ऑफिस में बहुत काम करने के बाद आज आप पाएंगे कि अब आप पर काम का बोझ कुछ कम है। आज का दिन सामान्य ही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम के बोझ तले दबे रहने के कारण अब आप राहत महसूस कर रहे हैं। उन चीजों को भी पकड़ने की कोशिश करें, जो कि दूसरी तरफ से आपके पास आ रही हैं।
आप किसी मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं तो आज आपके फायदे का दिन है। कोई ऐसा अनुबंध या काम जो लम्बे समय से लटका पड़ा था आज हो जायेगा। अपने कैरियर की सफलता के लिए इस मौके का लाभ उठा लीजिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed