Surya Gochar 2024: ग्रह समय समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। इन राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। ग्रहों के राजा सूर्य एक साल बाद दिसंबर में धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं । धनु राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है। वहीं गुरु और सूर्य देव मित्र ग्रह हैं, ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। नवग्रहों में सिंह राशि के स्वामी सूर्य को प्रमुख ग्रह और ऊर्जा का प्रमुख स्रोत माना जाता है और सूर्य पिता, नेतृत्व क्षमता, अधिकार आदि के कारक ग्रह भी हैं। सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से कई राशियों को जबरदस्त फायदा मिलने वाला है, इन राशियों के जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। आइए जानते हैं सूर्य के राशि परिवर्तन करने से किन किन राशियों के जातक फायदा उठा पाएंगे।
1 साल बाद सूर्य देव करेंगे गुरु के घर में प्रवेश, इन राशियों को मिल सकती है पद और प्रतिष्ठा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
