Sun Transit 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है। ग्रहों के राजा सूर्य हर एक महीने में एक से दूसरी राशि में गोचर करते हुए राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से देश, दुनिया और हर एक जातक के जीवन में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य इस समय यानी मार्च महीने में मीन राशि में विराजमान हैं। मीन राशि गुरु की खुद की राशि है। मार्च माह के बाद सूर्य 13 अप्रैल को रात 09 बजकर 15 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर ये इस राशि में 14 मई तक रहेंगे। मेष राशि सूर्यदेव की उच्च की राशि होते हैं और इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी ग्रह जब अपनी उच्च राशि में रहता है तब इसका शुभ फल जातकों के जीवन पर पड़ता है। सूर्य के उच्च की राशि में गोचर करने से कई राशि के लोगों को फायदा मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं सूर्य के अपनी उच्च राशि में गोचर से किन राशियों को लाभ मिल सकता है।
Sun Transit 2024: सूर्य करेंगे अपनी उच्च राशि मेष में गोचर, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का अपनी उच्च राशि में गोचर बहुत ही शुभफलदायी रहने वाला है। आपकी राशि में सूर्य ग्यारहवें भाव में गोचर करने वाले हैं। आपके अधूरे काम जल्द ही पूरे होंगे। कमजोर आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। धन लाभ के भरपूर मौके आपको मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा इनाम या उपाधि मिल सकती है। इसी के साथ वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।
कर्क राशि
आपकी राशि में सूर्य का गोचर दसवें भाव में होगा। ऐसे में आपके लिए यह कर्म भाव में गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरीपेशा जातकों को सरकारी नौकरी में कोई बड़ा पद हासिल हो सकता है। परिवारजनों का पूरा साथ आपको मिलने वाला होगा। आपके द्वारा किए गए लक्ष्यों की प्राप्ति जल्दी ही होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से अधूरे काम जल्द पूरे होंगे।
आपकी राशि के लिए सूर्य का गोचर पांचवें भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपके लिए धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधा में इजाफा होगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। आपके हर काम की प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। वहीं बिजनेस करने वाले जातकों को व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा हासिल होगा।