ज्योतिष शास्त्र में सूर्य एक प्रधान ग्रह है। यह राजा, नेतृत्वकर्ता, उच्च पद, सरकारी जॉब आदि का कारक माना जाता है। सूर्य सिंह राशि का स्वामी है। मेष राशि में यह उच्च का और तुला राशि में नीच का होता है। इस 14 जून को सूर्य ग्रह वृष राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और 16 जुलाई तक इसी राशि में स्थित रहेगा। सूर्य यहां बुध और राहु के साथ युति करेगा। इसके साथ ही 21 जून को मिथुन राशि में ही सूर्य ग्रहण भी लगेगा। आइए जानते हैं सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर क्या होगा।
सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से इन राशियों को होगा फायदा, कार्य-व्यापार में होगी तरक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
सूर्य के तीसरे भाव में होने से आपके प्रयासों में वृद्धि होगी। ये प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आप निडर होकर कार्य करेंगे। आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो आपके व्यापार को नई दिशा देने में मदद करेंगे।
सूर्य का गोचर आपके धन भाव में होगा। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इस दौरान आपके धन में वृद्धि होगी। अगर रुका हुआ पैसा है तो वह आपके पास आएगा। हालांकि इस बीच आपकी वाणी में कठोरता का भाव देखा जाएगा।
मिथुन राशि
आपकी राशि में सूर्य बुध और राहु के साथ युति करेगा करेगा। आपकी ही राशि में 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य के गोचर से आपके स्वभाव में क्रोध और आक्रामकता का भाव देखा जा सकता है। वैवाहिक जीवन में भी आपके इस स्वभाव का नकारात्मक असर पड़ेगा।
कर्क राशि
सूर्य का गोचर आपके द्वादश भाव में मिलेजुले परिणाम देगा। इस दौरान यह आपके व्यय भाव भाव में प्रवेश करेगा। इस समय यात्रा के भी योग बन रहे है और आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। इस समय आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।