आदिकाल में सभी 12 राशियों के स्वामी भगवान सूर्य ने रविवार की दोपहर 02.07 बजे मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जो मास पर्यंत विचरण करते हुए 15 मई को दिन के 11:00 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का मेष राशि में प्रवेश सभी राशियों और जातकों के लिए शुभ घटना है। शास्त्र के अनुसार सूर्य यदि जन्मकुंडली में उच्च राशि में हों तो व्यक्ति प्रभुता और प्रतिभा संपन्न होते हुए धनवान और यशस्वी होता है। समाज में मान प्रतिष्ठा से ओत-प्रोत ऐसा जातक जीवन के सभी ऐश्वर्य को भोगता है।
Sun Transit 2019 : सूर्य के मेष राशि में गोचर से संवरेगी सात राशियों की किस्मत, जानें अपना भी हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरी में पदोन्नति, शासन सत्ता का सुख मिलेगा और यदि आप किसी भी तरह का चुनाव लड़ रहे हैं तो विजयश्री की संभावनाएं अधिक रहेंगी। किंतु सूर्य का प्रभाव अधिक होने के कारण आपको दैहिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ
आपकी राशि में पहले से ही मंगल विद्यमान है, जो थोड़ा अकाराक है, इसलिए सूर्य का उच्च राशिगत बारहवें भाव में जाना निवेश यात्रा, तीर्थ यात्रा एवं आध्यात्मिक उन्नति देगा। चूंकि आपकी राशि से दूसरे राहु और बारहवें सूर्य हैं इसलिए वाद-विवाद और वाहन दुर्घटनाओं से बचें। सेहत का पूरा ख्याल रखें।
मिथुन
आपकी राशि पर उच्च राशिगत राहु, लाभ स्थान में सूर्य और 23 अप्रैल तक बृहस्पति की शुभ दृष्टि चमत्कारिक फल देगी। यदि आप किसी भी तरह की शिक्षा प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं, तो कामयाबी के लिए बेहतर अवसर है। राजनैतिक अथवा सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
कर्क
इस राशि के लिए सूर्य का मेष राशि में होना अति शुभ परिणामदायी रहेगा। यदि आप भारतीय प्रशासनिक सेवा शोध एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भाग्य आजमाना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतरीन अवसर है। नौकरी में पदोन्नति और मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा।