फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Gochar 2023: सूर्य करेंगे देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश, 3 राशियों को होगा जमकर लाभ

Sun, 26 Feb 2023 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 26 Feb 2023 07:36 AM IST
विज्ञापन
Sun Gochar 2023 These Zodiac Signs Will Be Benefited by Sun Entering Pisces
Surya Gochar: सूर्यदेव 15 मार्च को देव गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह एक राशि के दूसरी राशि में संचरण करते हैं और इसी कड़ी में सूर्यदेव 15 मार्च को देव गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। यह संचरण इसलिए भी ख़ास है क्योंकि मीन राशि में खुद बृहस्पति विराजमान हैं। ऐसे में दोनों की युति सभी राशियों पर असर डालेगी, लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिन्हे जमकर लाभ होगा। आइये जानते हैं। 


यह भी पढ़ें-
Sun Gochar 2023 These Zodiac Signs Will Be Benefited by Sun Entering Pisces
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य केंद्र स्थान के स्वामी होकर परम राजयोग कारक होते हैं। अब सूर्य का गोचर आपके एकादश भाव से होगा। इस भाव में सूर्य का गोचर आपकी आय में वृद्धि करने वाला होगा। इस समय आपको सरकार पक्ष से जमकर लाभ होगा। अगर आपके पिता सरकारी नौकरी में हैं तो उन्हें भी लाभ मिलेगा। इस समय आपको नया काम शुरू करने के लिए धन प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको अपनी माताजी की ओर से सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। 
Sun Gochar 2023 These Zodiac Signs Will Be Benefited by Sun Entering Pisces
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव दूसरे भाव यानी कुटुंब भाव के स्वामी होते हैं। अब सूर्य का गोचर आपके भाग्य स्थान से होने जा रहा है। इस समय आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस समय आपके अटके हुए काम पूरे होने जा रहे हैं। आपको इस समय छोटी यात्राओं से लाभ होगा। आप अगर जनसंचार से जुड़े हैं तो आप इस समय अपनी वाणी के प्रभाव से प्रसिद्द होंगे। भाई बहनों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Gochar 2023 These Zodiac Signs Will Be Benefited by Sun Entering Pisces
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी होते हैं और अब सूर्य का गोचर आपके पंचम भाव यानी त्रिकोण में होने जा रहा है। इस गोचर से छात्र वर्ग को अनुकूल परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। इस समय आपको शेयर मार्केट से सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। व्यापारी वर्ग को इस समय बढ़िया मुनाफा होने की उम्मीद है। सूर्य के इस गोचर से कार्यस्थल पर आपका सम्मान बढ़ने वाला है। इस समय जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे है उनके लिए अच्छा समय है। इस समय प्रेमी युगल बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर इस समय आप किसी को प्रेम प्रस्ताव देने का विचार कर रहे हैं तो टाल देना ही बेहतर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed