Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य और बुध दोनों ही किसी एक राशि में विराजमान होते हैं तो बुधादित्य राजयोग बनता है। ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। बुधादित्य राजयोग बनने से कई राशियों को जबरदस्त लाभ मिलता है। आपको बता दें कि कन्या राशि में इस समय बुधादित्य राजयोग बना हुआ है, बुध ग्रह बीते 01 अक्तूबर से कन्या राशि में मौजूद हैं जहां पर पहले से ही सूर्यदेव विराजमान हैं। इस तरह से कन्या राशि में बुधादित्य राजयोग का शुभ संयोग बना हुआ है। बुधादित्य राजयोग से कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा समय आने वाला है। ऐसे लोगों की आय में बढ़ोतरी और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग से किन-किन राशि वालों को इसका फायदा मिलने वाला है।
Budhaditya Rajyog: कन्या राशि में बना बुधादित्य राजयोग इन राशियों को दिलाएगा अपार धन-दौलत और सफलताएं
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 05 Oct 2023 07:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन