साल 2017 ज्योतिषीय दृष्टि से कई मायनों में बहुत ही खास है। इस साल कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। शनि और गुरू भी राशि बदलेंगे ऐेसे में कुछ राशियों में अच्छे तो कुछ में कठिनाई उत्पन्न करने वाले योग भी बनेंगे। ऐसे में नया साल अापके लिए कैसा रहेगा जानिए साथ ही इस साल को कामयाब एवं लाभदायक बनाने के लिए आप अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों भ्ाी जान लीजिए।
मेष राशिः लाभ में वृद्धि के लिए इस साल गुरू की पूजा करनी चाहिए
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपके लिए साल का दूसरा भाग विशेष लाभप्रद रहेगा आपको अपने लाभ में वृद्धि के लिए इस साल गुरू की पूजा करनी चाहिए और ओम ग्रां ग्रीं गौं सः गुरुवे नमः मंत्र का जप करना चाहिए। आपके लिए लाभ प्राप्ति का मंत्र है जीवन साथी के तालमेल बनाकर चलें और आर्थिक मामलों में उनका साथ बनाए रखें।
वृष राशिः इस साल आपके खर्चे बढ़ने वाले हैं
इस साल आपके खर्चे बढ़ने वाले हैं और सेहत के मामले में भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। आप इस साल 'ओम शं शनैश्चराय नमः, मंत्र का जप करें। लाभ प्राप्ति और परिवार में अनुकूलता के लिए छोटे भाई-बहनों से तालमेल बनाए रखें और संयम से काम लें।
मिथुन राशिः आर्थिक मामले में काफी संभलकर चलना होगा
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
इस साल आपको आर्थिक मामले में काफी संभलकर चलना होगा। लाभ में और कामयाबी के लिए गुरू को खुश रखना होगा और शनि को शांत करना होगा। इसके लिए आप बुजुर्गों की सेवा करें और माता-पिता का ध्यान रखें। आपके लिए कामयाबी का मंत्र है 'ओम बृं बृहस्पतये नमः,।
कर्क राशिः कोई भी फैसला काफी सोच समझकर करें
इस साल आप काफी उलझन में रहने वाले हैं। साझेदारी और पारिवारिक जीवन में परेशानी हो सकती है। आपको शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए और 'ओम रां राहवे नमः' मंत्र का जप करना चाहिए। आपके लिए सफलता का मंत्र है कोई भी फैसला काफी सोच समझकर करें।