फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुरी नजर से बचने का सबसे सरल और सटीक उपाय

Thu, 20 Sep 2018 08:44 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
simple and accurate measure of protection from evil eye
buri najar

जीवन पथ पर चलते-चलते कई बार ऐसा आभास होता है कि आपको या आपके कारोबार को अचानक किसी की नजर लग गई है। बुरी नजर सिर्फ धन, संपदा पर ही नहीं बल्कि कई बार रिश्तों और प्रेम को भी लग जाती है। सबसे ज्यादा पीड़ा तब होती है, जब बच्चों को नजर लग जाती है। नजर लगने को एक प्रकार का दोष माना गया है। जब कभी भी आपको लगे कि तमाम कोशिशों के बावजूद चीजें ठीक नहीं हो पा रही हैं तो नजर दोष को दूर करने के इन उपायों को जरूर आजमाएं —

simple and accurate measure of protection from evil eye
मेन्यू के हिसाब से मिलेगा खाना - फोटो : Demo

भोजन पर नजरदोष
घर के किसी सदस्य के भोजन पर नजर लग जाए तो उसकी थाली परोसने के बाद सभी भोज्य पदार्थों में थोड़ा-थोड़ा हिस्सा निकालकर उसे एक पत्तल पर रख लें और उस पर गुलाल बिखेर कर चौराहे पर रख आएं। ध्यान रहे कि इस प्रकिया को पूरा करने के बाद कभी भी पीछे पलट कर न देखें।

simple and accurate measure of protection from evil eye
baby 3

जब बच्चे को लग जाए नजर
यदि बच्चा दूध नहीं पी रहा हो तो उसके सिर के ऊपर से दूध को तीन बार उतारकर कुत्ते को पिलाने से नजर दोष जाता रहता है। यदि आपको किसी स्त्री या पुरुष पर संदेह हो कि उसने आपके बच्चे  को नजर लगाई है, तो आप अपने बच्चे के सिर पर उस व्यक्ति से हाथ फिरवा दें। नजर दोष का कुप्रभाव दूर हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
simple and accurate measure of protection from evil eye
man

घर के मुखिया पर नजरदोष
जब घर के किसी बड़ी स्त्री या पुरुष को नजर लग जाए तो उसे लिटाकर फिटकरी का टुकड़ा सिर से पांव तक सात बार उतारें। इस प्रकिया को हर बार सिर से पांव तक ले जाकर तलुवे को छुआकर फिर सिर से घुमाना शुरु करें। इसके बाद फिटकरी के टुकड़े को कंडे अथवा कागज आदि पर रखकर आग लगा दें। जैसे-जैसे फिटकरी आग में जलती जायेगी वैसे-वैसे बुरी नजर उतरती जायेगी। नजर लगे व्यक्ति के सिर के ऊपर से राई और मिर्च सात बार उतारकर जला देने से भी नजर दोष दूर हो जाता है।

विज्ञापन
simple and accurate measure of protection from evil eye
flipkart house

जब घर को लग जाए नजर
यदि आपको घर में प्रवेश करते ही भारी-भारी लग रहा हो या फिर आपको स्वयं आपको महसूस हो कि घर को तमाम परेशानियों ने घेर रखा है तो आप नारियल को काले कपड़े में बांधकर घर के बाहर लटका दें। इस उपाय को करने के बाद घर पर लगी बुरी नजर दूर हो जाएगी। मकान की देहरी पर काले धागे में पीली कौड़ी बांधकर लटका देने से नजर दोष नहीं लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed