फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2023: 6 अप्रैल से शुक्र देव का मालव्य राजयोग, इन 3 राशियों को होगा अच्छा फायदा

Sat, 25 Mar 2023 12:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 25 Mar 2023 12:31 PM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar 2023 In taurus From 6 April Makes Malavya Rajyog Lucky For These Zodiac Signs
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में शुक्र का गोचर मेष राशि में राहु के साथ है। शुक्र इस समय अपने शुभ फल देने में देरी कर रहे हैं लेकिन जल्द ही 6 अप्रैल को स्वयं की राशि वृष में विराजमान होकर बलवान हो जाएंगे और अपने शुभ फल प्रकट करेंगे और मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। उनके इस गोचर से 3 राशियों को जमकर फायदा होगा। आइए जानते हैं कि वो 3 राशियां कौन सी है। 


Weekly Horoscope (27 March-02 April): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
Shukra Gochar 2023 In taurus From 6 April Makes Malavya Rajyog Lucky For These Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लग्न भाव से ही होगा। इसके प्रभाव से आपके शत्रु अब आपको परेशान नहीं कर पाएंगे। इस समय आपके साहस में वृद्धि होगी। आपका व्यक्तित्व प्रभावी होगा और आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग में पूर्ण सफलता मिलने के योग दिखाई पड़ रहे है। इस समय आपको अपनी पत्नी की ओर से विशेष प्रेम की प्राप्ति होगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अगर आप महिला जातक है तो आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। 

Shukra Gochar 2023 In taurus From 6 April Makes Malavya Rajyog Lucky For These Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर दशम भाव से होगा। इस गोचर के प्रभाव से कार्य स्थल पर आपकी जयकार होगी। इस समय ना सिर्फ आपका सम्मान होगा बल्कि आपको ऑफिस में तरक्की भी मिल सकती है। महिला सहकर्मी पूरी तरह से आपके अनुकूल रहने वाली है। इस समय काम के सिलसिले में की गई यात्राओं से आपको अच्छा लाभ होगा। परिवार की मदद से कोई नया काम शुरू हो सकता है। मां की सेहत बढ़िया रहने वाली है। इस गोचर काल में खुद का भवन आ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2023 In taurus From 6 April Makes Malavya Rajyog Lucky For These Zodiac Signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव चौथे भाव में गोचर कर राजयोग का निर्माण करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से आपको सभी ओर से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय भूमि, भवन, संपत्ति और वाहन का पूर्ण सुख आपको प्राप्त होगा। आप अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते है। इस समय आपका स्वास्थ्य भी बढ़िया रहने वाला है और आपको कार्य स्थल पर भी कोई परेशानी नहीं होगी। अगर आप महिला है तो आपको अपने किसी सहकर्मी से प्रेम हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed