Venus Transit 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह प्रेम,भोग-विलासिता,सौंदर्य और वैवाहिक सुख के कारक ग्रह माने जाते हैं। कुंडली में इनके शुभ स्थान पर होने पर जातक को इन सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्र 23 दिनों के अंतराल पर एक से दूसरी राशि में भ्रमण करते हैं। शुक्र 18 अक्तूबर 2022,मंगलवार को रात 09 बजकर 24 मिनट पर स्वराशि तुला में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पहले शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में विराजमान थे। शुक्र ग्रह को सभी राशियों में से वृषभ और तुला राशि का अधिपत्य हासिल है। कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति को जीवन की सभी तरह के सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। लेकिन वहीं शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को धन का अभाव झेलना पड़ता है। शुक्र ग्रह के स्वराशि तुला में गोचर करने से किन राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेगा आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
{"_id":"634e2cabaaa32d26de18e285","slug":"shukra-gochar-2022-venus-transit-in-libra-effect-on-all-zodiac-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Venus Transit : 18 अक्तूबर को शुक्र का स्वराशि तुला में प्रवेश, जानिए किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Venus Transit : 18 अक्तूबर को शुक्र का स्वराशि तुला में प्रवेश, जानिए किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत
Tue, 18 Oct 2022 10:04 AM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
venus transit 2022: शुक्र ऐश्वर्य, विलासिता और भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं।
- फोटो : अमर उजाला
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर कर रहे शुक्र आपके लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही सोची समझी सभी रणनीतियां भी कारगर सिद्ध होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। नारी शक्ति के लिए समय और बेहतर रहेगा।

TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर कर रहे शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं उदासीनता का सामना करना पड़ सकता है। पढ़े-लिखे गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी होगी। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
यह भी पढ़ें-

- Diwali Puja 2022: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, भूल से भी न करें ये गलतिया
- Diwali 2022 Date: इस साल दिवाली कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और लक्ष्मी-गणेश पूजन विधि
- Dhanteras 2022: इस धनतेरस सोने-चांदी की जगह खरीदें ये चीजें, साल भर पैसों से भरा रहेगा घर
- Diali 2022 Date: इस बार एक साथ मनाई जाएगी छोटी और बड़ी दिवाली, जानिए दोनों की पूजा का शुभ मुहूर्
- Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा कब है? जानें विधि, मुहूर्त, महत्व और कथा
- Narak Chaturdashi: नरक चतुर्दशी कब है? जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
- Ahoi Ashtami 2022: 17 अक्तूबर को मनाई जाएगी अहोई अष्टमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो आशातीत एवं अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर पर अनुकूल रहेगा संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से सहयोग के योग।

Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपको बेहतरीन कामयाबियां दिलाएंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कारण कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। महिलाओं के लिए तो ग्रह गोचर और भी बेहतर रहेगा। मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है विलासिता पूर्ण वस्तुओं में भी खर्च होगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग।