फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी का विशेष संयोग, इन राशि वालों को मिलेगा धन और मान-सम्मान

Mon, 05 Jan 2026 10:49 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 05 Jan 2026 10:49 AM IST
सार

Shatila Ekadashi on Makar Sankranti 2026: 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन षटतिला एकादशी का भी संयोग रहेगा। ऐसे में इसका खास प्रभाव कुछ राशि वालों पर रहेगा, जिससे उन्हें लाभ की प्राप्ति संभव है....

विज्ञापन
Shatila Ekadashi on Makar Sankranti 2026 these zodiac signs will get benefits and respects
Shatila Ekadashi on Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shatila Ekadashi on Makar Sankranti 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, जिस दिन ग्रहों के राजा सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करते हैं, उस तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाती हैं। यह दिन सुख-समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक होता है। इस वर्ष 14 जनवरी को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर सूर्य शनि की राशि मकर में आएंगे। इसी के साथ देशभर में 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह दिन सूर्य भगवान की पूजा और दान-दक्षिणा के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। हालांकि, साल 2026 में मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी का भी संयोग बना रहेगा। यह दुर्लभ संयोग कुछ राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहेगा, क्योंकि जातकों को सूर्य देव और विष्णु भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इसके प्रभाव से करियर, नौकरी, व्यापार और धन में वृद्धि हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



मकर राशि में बनेगा शक्तिशाली पंचग्रही योग, इन राशियों के लिए अच्छा और धन प्राप्ति के योग

Shatila Ekadashi on Makar Sankranti 2026 these zodiac signs will get benefits and respects
Shatila Ekadashi on Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय लाभ के अवसरों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका वेतन बढ़ सकता है। व्यवसाय या व्यापार में भी इस समय मुनाफा मिलने की पूरी संभावनाएं हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। विदेश से बिजनेस करते हैं, तो नए अपडेट मिलेंगे और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विवाह के लिए नए प्रस्ताव आ सकते हैं और आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं। निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा।
Astrology: जीवन में सहनशीलता से भरपूर होते हैं इस राशि के जातक, जानें उनके व्यक्तित्व और सफलता के रहस्य

Shatila Ekadashi on Makar Sankranti 2026 these zodiac signs will get benefits and respects
Shatila Ekadashi on Makar Sankranti 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। आपकी लव लाइफ इस समय शानदार रहने वाली है, क्योंकि रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी। सरकारी नौकरी या सरकारी क्षेत्र में कोई काम कार्य अटका था, तो वह पूरा होता नजर आएगा। पहले के मुकाबले निर्णय लेने की क्षमता बेहतर बनेगी। व्यापार में आपको लाभदायक अवसर मिल सकते हैं। प्रमोशन को लेकर खुशखबरी मिल सकती है। जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। करियर में तरक्की और वेतन वृद्धि के योग का निर्माण भी समय समय होगा। घर और बाहर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा।
Rahu Mangal Conjunction 2026: मंगल-राहु की युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अपार धन-लाभ के बनेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
Shatila Ekadashi on Makar Sankranti 2026 these zodiac signs will get benefits and respects
Shatila Ekadashi on Makar Sankranti 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। आप नए काम का प्रारंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभकारी समझौते होने की संभावना बन रही हैं। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको पहचान और स्थायित्व मिलेगा। इसके अलावा कार्यों को लेकर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।  व्यापार में आपको विशेष लाभ मिलने की संभावना है। मकर राशि वालों को नौकरी, व्यापार, रिश्ते और धन को लेकर नए अनुभव भी प्राप्त होंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
Visphotak Yog 2026: फरवरी में राहु-मंगल युति से बनेगा ‘विस्फोटक योग’, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed