फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शरद पूर्णिमा आज, जानिए इसका ज्योतिषीय महत्व और सभी राशियों पर असर

Wed, 24 Oct 2018 11:48 AM IST
पं कृष्ण गोपाल मिश्रा, ज्योतिषाचार्य
पं कृष्ण गोपाल मिश्रा, ज्योतिषाचार्य Updated Wed, 24 Oct 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
sharad purnima 2018 importance and significance effects of all zodiac sign
sharad purnima

आज शरद पूर्णिमा है। पूर्णिमा अर्थात चंद्रमा की पूर्ण स्थिति को दर्शाता है। जिसका नाम से ही अभिप्राय निकलता है। सूर्य से ठीक सामने चंद्रमा की स्थिति पूर्णिमा कहलाती है। वैसे वर्ष भर की सभी पूर्णिमाएं महत्वपूर्ण होती है। परंतु शरद पूर्णिमा सर्वाधिक महत्वपूर्ण इस कारण से हो जाती है क्योंकि इस समय में चंद्रमा मीन या मेष राशि में अपनी पूर्णता को प्राप्त करता है। मीन और मेष राशि सौर मंडल में बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली एवं पृथ्वी से निकटता की स्थित दर्शाने वाली राशि है। यहां पर चंद्रमा की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। या यूं कहें चंद्रमा में संवहन की शक्ति काफी बढ़ जाती है। इस पूर्णिमा का 12 राशियों पर क्या महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है इसके बारे में चर्चा करते हैं।

sharad purnima 2018 importance and significance effects of all zodiac sign
aries - फोटो : aries

मेष:
मेष राशि में अष्टम अस्त बृहस्पति थोड़ा सा उदर विकार का संकेत दे रहा है तथा सप्तम भाव में शुक्र बुध सूर्य युति किसी भावनात्मक या प्रणय संबंधों को लेकर गए मन व्यग्र चंचल हो सकता है। विपरीत लिंगी संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। जीवनसाथी का स्नेह व सुख प्राप्त होगा। दशमस्त मंगल आप के वर्चस्व पराक्रम में वृद्धि करेगा। आप पूर्ण ऊर्जा के साथ अपने कार्य क्षेत्र में केंद्रित होंगे परंतु भावनाओं पर काबू करने की आवश्यकता है खराब संगत से थोड़ी दूर रहने की चेष्टा करें। आपके लिए इस पूर्णिमा को देखते हुए शुक्र का दान करना हितकर होगा।

sharad purnima 2018 importance and significance effects of all zodiac sign
taurus - फोटो : taurus

वृषभ:
वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ी संवेदनशीलता बड़ी हुई दिखाई दे रही है। आप पारिवारिक क्यों भावनात्मक संबंधों को लेकर परेशान हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी कुछ अत्यधिक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।  थोड़ा संतुलन बनाने की आवश्यकता है अपनी कल्पनाशीलता पर नियंत्रण करें और बाल सुलभ मनोभाव पर भी नियंत्रण करने की चेष्टा करें अत्यधिक बोलना हानिकारक हो सकता है पुरानी बातों को याद करना ठीक नहीं है अपने आप को रचनात्मक कार्यों में केंद्रित करें अत्यधिक चिंताएं हानिकारक होंगी। विचारों पर नियंत्रण करें और चंद्रमा का दान करना हितकर होगा। गायत्री मंत्र का भी जाप करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
sharad purnima 2018 importance and significance effects of all zodiac sign
gemini - फोटो : gemini

मिथुन:
उत्साह से पूर्ण समय होगा। कल्पना से मन ओत-प्रोत होगा स्त्रियों के लिए सुखद सामान्य होगा उपहार का लाभ मिलेगा नए वस्त्र और आभूषण का लाभ मिलेगा अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है साथ ही साथ निरर्थक वाद विवाद से दूर रहने की चेष्टा करें। कार्यों को अत्यधिक हड़बड़ी में करना हानिकारक हो सकता है अतः कोई भी कार्य विचार पूर्वक ही करें सुखद यात्रा का लाभ मिल सकता है। नौकरी पैसे का वातावरण सामान्य होगा विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में लापरवाही ना करें। लेखन मीडिया एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आकस्मिक ख्याति लोकप्रियता मिल सकती है। चंद्रमा को देखते हुए इस पूर्णिमा में भगवान विष्णु की आराधना करना आपके लिए काफी लाभकारी होगा।

विज्ञापन
sharad purnima 2018 importance and significance effects of all zodiac sign
cancer - फोटो : cancer

कर्क :
कर्क राशि वालों के लिए ऊर्जावान समय कहा जाएगा अलबत्ता माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं साथ ही साथ बहन से वाद विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी थोड़े वैचारिक मतभेद की आशंका है। नौकरी पैसे में उत्साह का भरपूर संचार होगा। कुछ लोकप्रियता भी मिलने की संभावना लग रही है। थोड़ा खर्चे पर नियंत्रण करने की चेष्टा करें यह समय अत्यधिक खर्चे का हो सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी संतान के प्रगति से मन को सुख प्राप्त होगा राजनीतिज्ञों के लिए काफी सक्रियता पूर्ण समय कहा जाएगा। इस पूर्णिमा को देखते हुए मां दुर्गा की आराधना करना आपके लिए काफी लाभकारी होगा।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed