बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 के दिन सभी राशियों का राशिफल जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मेष- भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।
वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
वृष- तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज़्यादा ताक़तवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ पाएंगे। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य ख़फ़ा हो सकते हैं। आज जीवन से रोमांटिक पहलू ओझल-सा रहेगा। संभव हैं कि आज आपके बॉस का मिज़ाज काफ़ी ख़राब हो, जिसके चलते आपको काम करने में काफ़ी तकलीफ़ हो सकती है।
मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
मिथुन- दूसरों की आलोचना में समय ख़राब न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। भावनात्मक तौर पर ख़तरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है। अपने काम और प्राथमिकताओं पर ध्यान एकाग्र करें। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है।
कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
कर्क- तनाव का तबियत पर ख़राब असर हो सकता है। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।