फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarson Ke Tel Ke Upay: शनिवार को सरसों के तेल का ये उपाय करते ही चमक जाएगी किस्मत

Sat, 31 Aug 2024 10:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Shanivar Upay Mustard Oil Remedy sarson ke tel k upay in hindi
सरसों के तेल के उपाय - फोटो : amar ujala

Shaniwar ko Karein ye Upay: हिंदू धर्म शास्त्रों में शनिदेव को न्याय के देवता और कर्म फल दाता के रूप में भी जाना जाता है। शनिदेव व्यक्ति के कार्यों पर नजर रखते हैं और उचित परिणाम प्रदान करते हैं। जो लोग अच्छे कर्म करते हैं उन्हें अनुकूल फल मिलता है और जो बुरे कर्म करते हैं उन्हें प्रतिकूल फल मिलता है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की पूजा करने और कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से व्यक्ति अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकता है और सफलता के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर कर सकता है।



Shani Pradosh Vrat 2024: इस शुभ योग में शनि प्रदोष व्रत, इस विधि से करें शिव आराधना

Ganesh Chaturthi 2024: पहली बार स्थापित करने जा रहे हैं गणपति, इन बातों का रखें खास ध्यान

Rishi Panchami 2024 Date: कब है ऋषि पंचमी? बन रहे 2 शुभ योग, जानें पूजा मुहूर्त, मंत्र और महत्व


Shanivar Upay Mustard Oil Remedy sarson ke tel k upay in hindi
शनि देव - फोटो : अमर उजाला

शनिवार के दिन सरसों के तेल का विशेष महत्व होता है। वहीं, शनिदेव से जुड़े कुछ कार्य यदि सूर्यास्त के बाद किए जाएं तो व्यक्ति को सुखद परिणाम मिलते हैं। आपको बता दें कि सरसों के तेल के कुछ उपाय आपकी खुशियों को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं दीपक जलाने के सही और बेहद जरूरी नियम।

Shanivar Upay Mustard Oil Remedy sarson ke tel k upay in hindi
सरसों के तेल के उपाय - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को दीपक जलाने का महत्व  
शास्त्रों के अनुसार शनिवार के दिन शनिदेव के सामने दीपक जलाने से सकारात्मकता आती है। यह हमारी इच्छाओं को भगवान तक पहुंचाने में भी मदद करता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त उनकी मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shanivar Upay Mustard Oil Remedy sarson ke tel k upay in hindi
सरसों के तेल के उपाय - फोटो : Istock

सरसों तेल का उपाय
शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में सरसों का तेल शनि दोष को दूर करने का सर्वोत्तम उपाय है। ऐसा करने के लिए आपको रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाने के बाद बिना पीछे देखे सीधे घर आ जाएं। यह उपाय न केवल व्यक्ति की कुंडली में राहु के प्रभाव को कम करता है बल्कि अप्रत्याशित घटनाओं को भी रोकता है।

विज्ञापन
Shanivar Upay Mustard Oil Remedy sarson ke tel k upay in hindi
सरसों के तेल के उपाय - फोटो : istock

सुन्दरकाण्ड का पाठ करें
शास्त्रों के अनुसार शनिवार की शाम को बजरंगबली को फूल की माला चढ़ानी चाहिए और साथ ही देसी घी का दीपक भी जलाना चाहिए। इसके बाद उनके सामने बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। इससे व्यक्ति को शनि दोष के अलावा अन्य अशांत ग्रहों के हानिकारक प्रभावों से छुटकारा मिल जाएगा। यदि कोई व्यक्ति ये उपाय करके शनिवार के दिन शनि महाराज के सामने दीपक जलाता है तो उसके घर में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed