फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Ganesh Chaturthi 2024 Dos and Donts to bring Ganpati at home for the first time

Ganesh Chaturthi 2024: पहली बार स्थापित करने जा रहे हैं गणपति, इन बातों का रखें खास ध्यान

Sat, 31 Aug 2024 09:42 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 31 Aug 2024 09:42 AM IST
सार

गणपति जी की पूजा करने से न केवल सुख-समृद्धि बल्कि ज्ञान की भी प्राप्ति होती हैं। अगर आप भी इस बार पहली बार अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए सही नियमों का पालन करना जरूरी है।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Dos and Donts to bring Ganpati at home for the first time
Ganesh Chaturthi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Ganesh Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में भाद्रपद माह को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। इस माह में कई प्रमुख व्रत एवं त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें से एक विशेष पर्व है गणेश चतुर्थी। हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल 10 दिनों तक चलने वाला यह त्योहार 7 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान लोग अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करते हैं और विधि पूर्वक उनकी पूजा करते हैं। गणपति जी की पूजा करने से न केवल सुख-समृद्धि बल्कि ज्ञान की भी प्राप्ति होती हैं। अगर आप भी इस बार पहली बार अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए सही नियमों का पालन जरूर करें। आइए जानते हैं भगवान गणेश की स्थापना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण नियम...

विज्ञापन


इन बातों का रखें खास ख्याल
गणेश चतुर्थी के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा को खरीदते समय आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि गणेश जी की सूंड बाईं ओर झुकी हो। ऐसी प्रतिमा को स्थापित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि प्रतिमा में गणेश जी का एक हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में हो और दूसरे हाथ में मोदक हो।
विज्ञापन


भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करते समय ध्यान रखें की यह ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) दिशा में रखी जाए। वहीं प्रतिमा का मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। मूर्ति को एक साफ चौकी पर एक साफ वस्त्र बिछाकर स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा की विधि
गणेश प्रतिमा को स्थापित करने के बाद सबसे पहले इस पर शुद्ध गंगाजल छिड़कें फिर प्रतिमा पर अक्षत चढ़ाएं। भगवान गणेश के साथ-साथ रिद्धि और सिद्धि की स्थापना भी शुभ मानी जाती है। प्रतिमा के दाएं ओर एक कलश में जल भरकर रख दें। इसके बाद अपने हाथ में फूल और अक्षत लेकर भगवान गणेश की पूजा करें।


भगवान की पूजा के दौरान आप बप्पा को फल, फूल, और मिठाई का भोग जरूर लगाएं। खासतौर पर गणेश जी को उनके प्रिय मोदक का भोग जरूर लगाना चाहिए। आखिर में भगवान गणेश के अमोघ मंत्र का जाप करें। इसके बाद आप आरती करके पूजा संपन्न कर सकते हैं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed