फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2023: 03 नवंबर तक इन राशि के लोगों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिल सकता है बड़ा लाभ

Tue, 18 Jul 2023 01:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 18 Jul 2023 01:54 PM IST
विज्ञापन
shani vakri 2023 shani dev will give these three zodiac signs good opportunity to become millionaire
shani vakri 2023: शनि देव के वक्री होने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव होगा। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनिग्रह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं इस कारण से इनका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर ज्यादा समय तक रहता है। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद अपनी राशि बदलते हैं। शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफलदाता माना गया है। यह व्यक्तियों को उनके द्वारा किए गए शुभ-अशुभ कार्यों के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं। जिन जातकों की कुंडली में शनि अशुभ भाव में होते हैं वे तरह-तरह की परेशानियां लाते हैं वहीं अगर किसी जातक की कुंडली में शनि शुभ स्थान पर हो तो जातक को रंक से राजा भी बना देते हैं। 
shani vakri 2023 shani dev will give these three zodiac signs good opportunity to become millionaire
shani sade sati 2023 - फोटो : अमर उजाला
30 साल बाद कुंभ राशि में शनि
शनिदेव इस समय अपनी स्वयं की राशि कुंभ में मौजूद हैं जहां पर ये उल्टी चाल से गति कर रहे हैं। शनि कुंभ राशि में 03 नवंबर 2023 तक रहेंगे फिर इसके बाद मार्गी हो जाएंगे। शनि के अपनी स्वयं की राशि में मौजूद होने पर और वक्री चाल के कारण सभी राशियों के ऊपर इसका प्रभाव पड़ेगा। शनि के कुंभ राशि में वक्री स्थिति में रहते हुए कुछ राशि के जातकों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां।

Raksha Bandhan 2023: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए भाई को राखी बांधने की सही तिथि और शुभ मुहूर्त
shani vakri 2023 shani dev will give these three zodiac signs good opportunity to become millionaire
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शनि की कुंभ राशि में वक्री चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम वाला साबित हो रहा है। कार्यों में लगातार एक के बाद एक अच्छी सफलता मिलने के योग है जिससे आपको कामयाबी मिल रही है। इस राशि के जातकों के लिए कई तरह के अच्छे प्रस्ताव आ रहे हैं जिससे आपकी दिन ब दिन आर्थिक स्थिति बेहतर होती चली जा रही है। आपके कार्य में अच्छा आत्मविश्वास रहेगा जिससे आप हर मामले में अच्छा निर्णय लेने में कामयाब होंगे। समाज में मान-सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shani vakri 2023 shani dev will give these three zodiac signs good opportunity to become millionaire
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
3 नवंबर 2023 तक शनि का वक्री होना तुला राशि वालों के जीवन में एक से बढ़कर एक खुशियां लाएगा। नौकरी पेशा जातकों को अच्छी नौकरी के कई प्रस्ताव आएंगे और जो जातक किसी व्यापार में उन्हे भी अच्छी कामयाबी मिलने की संभावना है। शनिदेव आपके ऊपर काफी मेहरबान होंगे जिससे आप लग्जरी जीवन व्यातीत करेंगे। इस दौरान आप नई कार या फिर घर खरीद सकते हैं। कहीं से अचानक आपको धन लाभ होता दिखाई पड़ रहा है। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ आपको मिलेगा।
विज्ञापन
shani vakri 2023 shani dev will give these three zodiac signs good opportunity to become millionaire
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
शनि की वक्री चाल मकर राशि के जातकों को मुनाफा ही मुनाफा मिल रहा है। इस राशि के जातक किसी भी कार्य में थोड़े से प्रयास करने में जल्दी और अच्छी सफलता हासिल करने में कामयाब हो रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को कई तरह के अच्छे प्रस्ताव मिल रहे हैं और वेतन में अच्छी वृद्धि देखने को मिल रही है। शनिदेव आपके ऊपर काफी मेहरबान होते दिखाई पड़ रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed