फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

140 दिनों तक शनि चलेंगे टेढ़ी चाल,जानें किन राशियों के लिए होंगे फायदेमंद और किसे पहुंचाएंगे नुकसान

Sat, 17 Jun 2023 11:20 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 17 Jun 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
Shani Vakri 2023 On 17 June Know Shani Vakri Effect on Zodiac Signs in Hindi
shani vakri 2023 - फोटो : अमर उजाला

Shani Vakri 2023: आज यानी 17 जून 2023 से न्याय और कर्मफलदाता शनि कुंभ राशि में रहते हुए वक्री हो रहे हैं। वक्री का मतलब उल्टी चाल चलना। शनि आगामी 140 दिनों तक कुंभ राशि में रहते हुए उल्टे चाल से गति करेंगे। शनि आज रात यानी 10 बजकर 48 मिनट से वक्री अवस्था में होकर चलेंगे। शनि के वक्री चाल से सभी राशियों के जातकों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि इस साल पूरे कुंभ राशि में रहने वाले हैं। आपको बता दें कि इसके पहले शनि 1994 और 1995 में कुंभ राशि में रहते हुए वक्री हो हुए थे।

Shani Vakri 2023 On 17 June Know Shani Vakri Effect on Zodiac Signs in Hindi
shani vakri 2023 - फोटो : अमर उजाला
9 ग्रह और उनकी वक्री चाल
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनकी चाल में बदलाव काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 9 ग्रहों में सूर्य और चंद्रमा ही ऐसे दो ग्रह जो कभी भी वक्री चाल से नहीं चलते हैं। ये दोनों ही ग्रह हमेशा मार्गी रहते हुए ही चलते हैं। वहीं दो ऐसे ग्रह हैं जो हमेशा वक्री ही चलते हैं। ये दो ग्रह हैं राहु और केतु। जबकि अन्य सभी ग्रह मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि समय-समय पर मार्गी और वक्री होते रहते हैं। 
 
Shani Vakri 2023 On 17 June Know Shani Vakri Effect on Zodiac Signs in Hindi
शनिदेव - फोटो : अमर उजाला
वक्री शनि का असर
शनि के वक्री होने का प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी राशियों के जातकों पर अवश्य देखने को मिलेगा। शनिदेव की कुंभ राशि में यह वक्री चाल 4 नवंबर 2023 तक रहेगी फिर इसके बाद कुंभ राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। वक्री होने पर शनि सामान्य स्थिति की तुलना में अधिक शक्तिशाली और प्रभावशाली हो जाते हैं और कई तरह के अच्छा व नकारात्मक परिणाम देते हैं। शनि के वक्री होने पर देश-दुनिया में प्राकृतिक आपदाओं का जोर बढ़ सकता है। दुर्घटनाएं बढ़ने के संकेत हैं और देश-दुनिया में राजनीति के क्षेत्र में उथल-पुथल रह सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Vakri 2023 On 17 June Know Shani Vakri Effect on Zodiac Signs in Hindi
shani vakri 2023 - फोटो : अमर उजाला
इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और यह किसी एक राशि में करीब ढ़ाई वर्षों तक रहते हैं। शनि अभी अपनी स्वयं की राशि कुंभ में हैं और इसी में रहते हुए 140 दिनों तक वक्री रहेंगे। ऐसे में मकर, कुंभ,मीन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को ज्यादा सावधानी बरतनी होगी क्योंकि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या इन्ही राशि वालों के ऊपर इस समय चल रही है।

Shani Vakri 2023: आज से शनिदेव होंगे वक्री, जानिए सभी 12 राशि वालों पर इसका प्रभाव
विज्ञापन
Shani Vakri 2023 On 17 June Know Shani Vakri Effect on Zodiac Signs in Hindi
Shani Dev - फोटो : अमर उजाला
इन राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल रह सकती है शुभ
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि बदलता है या फिर अपनी चाल में परिवर्तन लाता है तो कुछ विशेष परिस्थितियों में शुभ योगों का भी निर्माण होता है। शनि अब कुंभ राशि में रहते हुए वक्री होंगे जिससे एक बहुत ही शुभ योग केंद्र त्रिकोण नाम का राजयोग बनेगा। इस कारण से वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना कई मोर्चों पर लाभ और विजय दिलाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed