फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astro Tips: नवग्रहों से जुड़े होते हैं ये पौधे, पूजन से दूर होते हैं ग्रहदोष और चमक जाती है किस्मत

Sat, 17 Jun 2023 08:52 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 17 Jun 2023 08:52 AM IST
विज्ञापन
Astro Tips Navgrah Shanti KE Upay Through Plant Puja Remove Inauspicious Effects of Navgrah in Hindi
नवग्रह के लिए करें लाल किताब के ये उपाय - फोटो : अमरउजाला

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को अपने अनुकूल बनाने के लिए वनस्पतियों की भूमिका बहुत अहम मानी गई है। उसके अनुसार पेड़-पौधों को लगाने और इनके पूजन से जीवन की कई समस्याएं दूर होती हैं। ग्रह से संबंधित पेड़-पौधों की पूजा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं और अशुभ प्रभाव में कमी आती है साथ ही आपका भाग्य भी साथ देने लगता है।



Mangala Gauri Vrat: बहुत खास है इस बार सावन का पहला दिन, गौरी-शंकर साथ मिलकर देंगे अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद 

Astro Tips Navgrah Shanti KE Upay Through Plant Puja Remove Inauspicious Effects of Navgrah in Hindi
आक
आंकड़ा (सूर्य) 
आसानी से उगने वाला आंकड़ा का पौधा सूर्य ग्रह से संबंधित होता है। आमतौर पर इस पौधे को बातचीत की भाषा में आक या मदार भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस पौधे की पूजा से बौद्धिक प्रगति और स्मृति शक्ति का विकास होता है। इसकी पूजा से कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति भी अनुकूल होती है।
Astro Tips Navgrah Shanti KE Upay Through Plant Puja Remove Inauspicious Effects of Navgrah in Hindi
पलाश का पौधा - फोटो : सोशल मीडिया
पलाश (चंद्र)
चंद्रमा को मन का कारक कहा जाता है। पलाश का पौधा भी चंद्र ग्रह से संबंधित होता है। इसकी पूजा से मानसिक रोग दूर होते हैं और चंद्रमा से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसकी पत्तियों की पूजा करने से चंद्रमा की विशेष कृपा भी मिलती है,जातक की मानसिक शांति बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Astro Tips Navgrah Shanti KE Upay Through Plant Puja Remove Inauspicious Effects of Navgrah in Hindi
मंगल - फोटो : Pixabay
खैर (मंगल)
कत्था या खैर पौधे का संबंध मंगल ग्रह से होता है। इस वृक्ष की देखरेख और पूजा करने से जातक के रक्त विकार और चर्म रोग दूर होते हैं और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। कुंडली में मंगल ग्रह को नियंत्रित करने के लिए खैर की पूजा करना लाभाकारी माना गया है।
विज्ञापन
Astro Tips Navgrah Shanti KE Upay Through Plant Puja Remove Inauspicious Effects of Navgrah in Hindi
- फोटो : अमर उजाला
अपामार्ग (बुध)
जो जातक बुध ग्रह से पीड़ित होते हैं, उन्हें कई तरह की शारीरिक एवं आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ती है। ऐसे में अपने कष्टों के निवारण के लिए अपामार्ग के पौधे की आराधना करना बहुत फलदायी होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed