फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर राशि में शनि के उदय से जागेगी इन छह राशियों की किस्मत, होगा जमकर फायदा

Tue, 09 Feb 2021 03:45 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 09 Feb 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Shani Grah Rise in Capricorn on 9 February 2021 Shani rise in Capricorn on 9th Feb 2021 these six signs get benefit
शनि ग्रह का उदय 2021 - फोटो : अमर उजाला

न्याय के देवता शनि महाराज अपनी स्वराशि मकर में 9 फरवरी को उदय हो रहे हैं। शनि ग्रह मंगलवार को मध्य रात्रि में 12 बजकर 50 मिनट पर मकर राशि में उदित होंगे। इससे पहले शनि महाराज 5 जनवरी 2021 को इसी राशि में अस्त हुए थे। शनि देव का उदय होना कुछ विशेष राशियों के लिए बेहद ही लाभकारी रहने वाला है। आइए जानते हैं शनि के उदय होने से किन राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है।

Shani Grah Rise in Capricorn on 9 February 2021 Shani rise in Capricorn on 9th Feb 2021 these six signs get benefit
राशि
मेष

आपके कर्म भाव (दशम भाव) में शनि देव का उदय होने जा रहा है। शनि के उदय होने से आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपके कार्य गति पकड़ेंगे और आपको इसका आर्थिक फायदा मिलेगा। शनि के शुभ प्रभाव से आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पिताजी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। उनका भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

Shani Grah Rise in Capricorn on 9 February 2021 Shani rise in Capricorn on 9th Feb 2021 these six signs get benefit
राशि
कर्क

9 फरवरी से शनि महाराज के उदय होने से कर्क राशि के जातकों को शानदार परिणाम मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। साझा व्यापार करना आपके लिए हितकर साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी आनंद की अनुभूति होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। पिताजी, दोस्तों, बॉस या फिर पार्टनर से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Grah Rise in Capricorn on 9 February 2021 Shani rise in Capricorn on 9th Feb 2021 these six signs get benefit
राशि
कन्या

शनि के उदय होने से आपकी किस्मत जागेगी। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। यदि आप आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे थे तो अब उसमें आपको राहत मिलेगी। नौकरी में मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है अथवा आपके प्रमोशन की संभावना प्रबल रहेंगी। यदि आप किसी रोजगार से जुड़े हैं तो उसमें भी आपकी अच्छी आमदनी होगी। 

विज्ञापन
Shani Grah Rise in Capricorn on 9 February 2021 Shani rise in Capricorn on 9th Feb 2021 these six signs get benefit
राशि
वृश्चिक

शनि के जागने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। यह अवधि आपके लिए बेहद ही लाभकारी रहेगी। धन से जुड़े मामलों में आपको पूरी सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। वहीं लंबे समय से चले आ रहे विवाद पूर्ण होंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े विवादों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed