तुला राशि से सीधी चाल चलते हुए मंगल एक बार फिर अपने घर वृश्चिक राशि में लौटे हैं। इस राशि में पहले से शनि महाराज मौजूद हैं। शनि मंगल का इस राशि में साथ अब 18 सितंबर तक रहने वाला है। यानी अगले तीन महीने वृश्चिक राशि में मौजूद शनि मंगल आपके जीवन पर असर डालेंगे। देखिए इससे आपके जीवन में सुख अधिक अा रहा है या परेशानी।
मेष: कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना होगा
आपकी राशि से आठवें घर में शनि के साथ राशि स्वामी मंगल की मौजूदगी सेहत के मामले में परेशानी का संकेत दे रही है। इन दिनों आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर सकते हैं। घर गृहस्थी में तालमेल की कमी महसूस करेंगे।
वृष राशिः जीवन में मनमुटाव और तालमेल में कमी रह सकती है
राशि से सातवें घर में शनि मंगल का योग पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और तालमेल में कमी को दर्शा रहा है। इन दिनों अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो गृहस्थी में तनाव बढ़ सकता है। साझेदारी के काम में अधिक ध्यान देने की जरुरत है, लापरवाही से बचें। आप काफी उर्जावान और सक्रिय रहेंगे, अधिक मेहनत से शरीरिक कष्ट हो सकता है इसलिए अपनी क्षमता का ध्यान रखते हुए काम करें। सलाह है कि दोस्ती में आंख बंद करके कोई भी काम न करें।
मिथुन राशिः भाग्य का सहयोग मिलेगा इसलिए कुछ नया करना चाहते हैं तो इस समय प्रयास कीजिए
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
राशि से छठे घर में शनि मंगल का योग आपके लिए मिलाजुला फल देने वाला है। विरोधियों से सावधान रहें लेकिन डरने की जरुरत नहीं है आप उन्हें मात देने में सफल रहेंगे। एक बात का ध्यान रखें किसी के बारे में कुछ भी सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी नहीं दें। भाग्य का सहयोग मिलेगा इसलिए कुछ नया करना चाहते हैं तो इस समय प्रयास कीजिए। नौकरी व्यवसाय में मेहनत से किया गया प्रयास सफलता देगा, वैसा इन दिनों ग्रहों के योग के कारण आपके ऊपर काम का दबाव भी रहेगा।
कर्क राशिः नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
शनि मंगल का योग आपकी राशि से पांचवे घर में बना है जो बता रहा है कि संतान के मामले में थोड़ी सावधानी रखें और उनका ध्यान रखें। इन दिनों पर आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आपनी सोच और बुद्धि को सही दिशा में लगाकर रखेंगे तो आपको नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। सलाह है कि जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें, वैसे यह समय आपके लिए लाभप्रद रहेगा।