फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi 2022: शनिदेव जल्द ही मकर राशि में होंगे मार्गी, चार राशि वालों को मिलेगी सफलताएं

Mon, 05 Sep 2022 11:25 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 05 Sep 2022 11:25 AM IST
विज्ञापन
Shani Margi In Makar Rashi These four Zodiac Signs Will Get Success And Profit
shani dev: शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह है। शनिदेव को एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लगता है। - फोटो : अमर उजाला

Shani Margi 2022: ज्योतिषशास्त्र में शनि ग्रह को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि सभी 9 ग्रहों में सबसे मंदगति से चलने वाले ग्रह होते हैं। यह किसी एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनि के धीमी गति से चलने के कारण इनका प्रभाव जातकों के ऊपर काफी देर तक रहता है। राशि परिवर्तन के अलावा शनिदेव समय-समय पर वक्री और मार्गी भी होते रहते हैं। शनिदेव अभी मकर राशि में वक्री स्थिति में हैं जो अक्टूबर में मार्गी होने जा रहे हैं। शनिदेव के मकर राशि में मार्गी होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।  

Shani Margi In Makar Rashi These four Zodiac Signs Will Get Success And Profit
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के ऊपर शनिदेव काफी मेहरबान रह सकते हैं। अक्तूबर में शनि का मकर राशि में मार्गी किसी वरदान से कम नहीं होगा। शनि आपकी कुंडली के दसवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली का दसवां भाव व्यापार और नौकरी से संबंध रखता है। ऐसे में व्यापार में अच्छा मुनाफा और नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन या फिर नई नौकरी के मौके मिल सकते हैं। मान-सम्मान और धन लाभ में वृद्धि के संकेत हैं। शनि के मार्गी होने पर भाग्य का साथ मेष राशि के जातकों को मिलेगा। लेन-देन के मामले में आपके हाथ कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं।

Shani Margi In Makar Rashi These four Zodiac Signs Will Get Success And Profit
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि- शनिदेव आपकी राशि से कुंडली में दूसरे भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर और बिजनेस में कई तरह के सुनहरे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। कुंडली का दूसरा भाव धन का भाव होता है। इस तरह से शनि का मार्गी होना आपको कार्यों में सफलता दिलाएगा। रुके हुए कार्य समय पर पूरा होगा और अटका हुआ धन आपको मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे जिससे आपके प्रमोशन का रास्ता खुलेगा और धन में वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Margi In Makar Rashi These four Zodiac Signs Will Get Success And Profit
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना किसी सपने के पूरे जैसा होने से कम नहीं होगा। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। कार्यों में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। शनि देव आपकी राशि से 11वें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। 11वां भाव आय और लाभ का भाव माना जाता है। आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोत्तरी होने के संकेत हैं। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए उनकी कई योजनाएं सफल होंगी जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा। आगे आने वाला समय काफी अच्छा फल देने वाला रहेगा।
विज्ञापन
Shani Margi In Makar Rashi These four Zodiac Signs Will Get Success And Profit
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि- आपके भाग्य में बढ़ोत्तरी होगी जिसका लाभ नौकरीपेशा जातकों को भरपूर मिलेगा। वहीं बिजनेस करने वाले जातकों की आय में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। धन लाभ के कई मौके आपको मिलेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed